Placeholder canvas

सऊदी अरब ने UAE समेत इन देशों से आने-जाने वाली उड़ानों पर लगाया प्रतिबंध, जानिए कब से लागू होना नियम

सऊदी अरब ने एक बड़ी घोषणा करी है और ये घोषणा यात्रा प्रतिबंध लगाने को लेकर है। दरअसल, सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय ने शनिवार को घोषणा करी है कि सऊदी अरब बिना पूर्व अनुमति के यूएई, इथियोपिया और वियतनाम से यात्रा पर प्रतिबंध लगा रहा है, क्योंकि नए कोरोनोवायरस वेरिएंट के प्रसार पर चिंताएं बढ़ रही हैं।

जानकारी के अनुसार, सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय ने घोषणा करते हुए जानकारी दी है कि रविवार 4 जुलाई रात 11 बजे  यूएई, इथियोपिया और वियतनाम से आने-जाने वाली उड़ानें निलंबित रहेंगी।

सऊदी अरब ने UAE समेत इन देशों से आने-जाने वाली उड़ानों पर लगाया प्रतिबंध, जानिए कब से लागू होना नियम

वहीं अरब न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी नागरिकों सहित, इस तारीख के बाद सऊदी में आने वाले सभी यात्रियों को अनिवार्य संस्थागत क्वारंटाइन से गुजरना होगा। हालांकि, प्रतिबंध उन यात्रियों पर लागू नहीं होगा जिन्होंने उन देशों का दौरा किया है और छोड़ दिया है, या कोई अन्य देश जिस पर सऊदी अरब ने यात्रा प्रतिबंध नहीं लगाया है।

आपको बता दें, सऊदी ने शुक्रवार को 1,338 नए कोविड मामले दर्ज किए और 16 अतिरिक्त मौ’तें हुईं। वहीं इस कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सऊदी अरब ने यूएई समेत वियतनाम और इथोपिया पर फ्लाइट प्रतिबंध का बड़ा फैसला लिया है। माना जा रहा है कि सऊदी अरब के इस फैसले से बड़ी तदाद में यात्री प्रभावित होंगे।