Placeholder canvas

सऊदी अरब ने करी घोषणा, इन 11 देशों से आने वाले यात्रियों पर से हटा प्रतिबंध

सऊदी अरब ने एक बड़ी घोषणा करी है और ये घोषणा 11 देशों से आने वाले यात्रियों पर लगे प्रतिबंध को लेकर है। दरअसल, सऊदी अरब ने घोषणा करते हुए कहा है कि सऊदी अरब 11 देशों से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध हटा रहा है।

शनिवार, 29 मई को सऊदी राज्य समाचार एजेंसी ने कहा कि सऊदी अरब 11 देशों से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध हटा रहा है, जो कि कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाया गया था, लेकिन अभी भी क्वारंटीन प्रक्रियाओं की आवश्यकता होगी।

सऊदी अरब ने करी घोषणा, इन 11 देशों से आने वाले यात्रियों पर से हटा प्रतिबंध

वहीं ये प्रतिबंध संयुक्त अरब अमीरात, जर्मनी, संयुक्त राज्य अमेरिका, आयरलैंड, इटली, पुर्तगाल, यूनाइटेड किंगडम, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, फ्रांस और जापान के यात्रियों से हट रहा है इसका मतलब है कि रविवार से इन 11 देशों से आने वाले यात्रियों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी और इस बात की जानकारी एसपीए ने आंतरिक मंत्रालय के एक सूत्र ने दी है।

इससे पहले सऊदी अरब ने 17 मई से अपने यहां से सभी तरह की यात्रा प्रतिबंध हटाने का ऐलान किया था। वहीं सऊदी अरब ने इस यात्रा प्रतिबंध हटाने पर बहुत सारी गाइडलाइंस जारी करी थी  साथ ही 13 देशों की यात्रा करने के लिए चेतावनी भी जारी करी थी।

सऊदी अरब ने करी घोषणा, इन 11 देशों से आने वाले यात्रियों पर से हटा प्रतिबंध

गाइडलाइंस के अनुसार, जो भी नागरिक इन 13 देशों की यात्रा करना चाह रहा है उन्हें सऊदी अरब से पहले परमिशन लेनी होगी। सऊदी अरब ने जिन 13 देशों का नाम इसमें शामिल किया है। उसमें लीबिया, सीरिया, लेबनान , यमन, ईरान, तुर्की, आर्मेनिया, अफगानिस्तान, सोमालिया, भारत, बेलारूस, द डेमोक्रेटिक, रिपब्लिक ऑफ कांगो और वेनेजुएला का नाम शामिल है।

आपको बता दें,  इस कोरोनावायरस से अभी तक दुनियाभर के देशों में 34 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही 14 करोड़ से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके है।