Placeholder canvas

यात्री का सवाल, Visit Visa के यात्री कब भारत से दुबई की यात्रा कर सकते हैं? जानिए अमीरात का जवाब

UAE ने कुछ छूट प्राप्त यात्रियों को 5 अगस्त से भारत से वापस अरब अमीरात लौटने की अनुमित दे दी है और इस फैसले के बाद बड़ी तदाद में यात्री यूएई की यात्रा कर रहे हैं। वहीं इसी बीच यात्रियों ने emirates एयरलाइन से यूएई की यात्रा को लेकर एक सवाल किया।

एक यात्री ने emirates एयरलाइन को ट्विटर पर टैग करते हुए सवाल किया है कि भारत से यूएई जाने के लिए विजिट वीजा के बारे में क्या स्थिती है?।  इस सवाल का जवाब देते हुए @EmiratesSupport ने कहा है कि हाय हसन, केवल वैध दुबई निवास वीजा और जीडीआरएफए अनुमोदन वाले यात्रियों को यूएई लौटने की अनुमति है। अधिक जानकारी के लिए आप हमारे अधिकारिक बेवसाइट पर विजिट करें।

वहीं एक और यात्री ने सवाल किया है कि कृपया बताइए भारत से दुबई के लिए विजिट वीजा के यात्रियों को कब यात्रा की मंजूरी मिलेगी। वहीं इस सवाल का जवाब हुए  EmiratesSupport ने कहा है कि हाय राजकुमार, अभी केवल दुबई के निवासी जीडीआरएफए की मंजूरी के साथ दुबई में प्रवेश कर सकते हैं। अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट की निगरानी करने के लिए स्वतंत्र महसूस करें। अधिक जानकारी के लिए आप दिए गए लिंक पर जाएं: https://emirates.com/ae/english/help/covid-19/dubai-travel-requirements/residents/।

जानकारी के लिए आपको बता दें, भारत से यूएई की फ्लाइट 5 अगस्त से शुरू होने के बाद यूएई वीजा धारक वापस अरब अमीरात लौट रहे हैं, हालांकि उन्हें यूएई अथॅारिटी की तरफ से लागू किए गए तमाम गाइडलाइन का पालन करना पड़ रहा है। इन गाइडलाइन में यात्रियों को यूएई द्वारा मान्यता प्राप्त कोरोना का टीका लगवाना भी शामिल है।

इसके साथ ही कोरोना की दूसरी खुराक के बाद 14 दिनों का गैप होना भी जरूरी है। वहीं अगर यात्रियों को पास दुबई का वैध वीजा है तो वो सिर्फ दुबई एयरपोर्ट पर उतर सकते हैं। उन्हें अरब अमीरात के किसी अन्य हिस्से के एयरपोर्ट पर एंट्री नहीं मिलेगी। ठीक ऐसा ही अबूधाबी वीजा धारकों पर भी ये नियम लागू होता है। अबूधाबी वीजा धारक वाले यात्री सिर्फ अबूधाबी एयरपोर्ट पर उतर सकते हैं। उन्हें दुबई एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नहीं है।