Placeholder canvas

भारत से दुबई की यात्रा सामान्य विजिटर्स कब कर सकेंगे? यात्री के सवाल पर जानिए अमीरात का जवाब

यात्रा प्रतिबंध की वजह से भारत से कामगारों का खाड़ी देशों में जाना काफी मुश्किल हो गया है, क्योंकि कोरोना वायरस की वजह से यात्रा प्रतिबंध लगा हुआ था। लेकिन अब धीरे-धीरे स्थिती में सुधार होने पर यूएई ने भारत से UAE के लिए उड़ाने संचालित कर रहा है, जिसके बाद बड़ी तदाद में यूएई वीजा धारक वापस अरब अमीरात लौट रहे हैं। लेकिन अभी यात्रियों के मन में UAE की यात्रा करने को लेकर सवाल है। वहीं हाल ही में एक यात्री ने Emirates एयरलाइन से एक सवाल किया है।

Emirates एयरलाइन से एक यात्री ने सवाल किया है कि सामान्य विजिटर के लिए भारत से दुबई के लिए कब उड़ान भर सकेंगे। वहीं इस सवाल का जवाब देते हुए Emirates एयरलाइन ने कहा कि हमारे पास विजिट वीजा पर भारत से दुबई की यात्रा के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। यात्रा अपडेट और उड़ान उपलब्धता के लिए कृपया हमारी वेबसाइट https://bit.ly/3kGOuas पर नजर बनाए रखें ।

वहीं एक और यात्री ने सवाल किया है कि कृपया बताइए भारत से दुबई के लिए विजिट वीजा के यात्रियों को कब यात्रा की मंजूरी मिलेगी। वहीं इस सवाल का जवाब हुए EmiratesSupport ने कहा है अभी केवल दुबई के निवासी जीडीआरएफए की मंजूरी के साथ दुबई में प्रवेश कर सकते हैं। अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट की निगरानी करने के लिए स्वतंत्र महसूस करें।

गौरतलब है कि इस वक्त अगर कोई यात्री भारत से दुबई जा रहा है तो उसके पास यूएई का वैध वीजा होना चाहिए। इसके साथ ही जीडीआरएफए की मंजूरी के बाद ही दुबई में प्रवेश कर सकते हैं, हालांकि माना जा रहा है कि आने वाले समय में कोरोना की स्थिती में जैसे जैसे सुधार होगा और फ्लाइट सामान्य रूप से संचालित होने लगेगा, तब अन्य लोगों को भी दुबई की यात्रा की अनुमित मिल सकेगी।