Placeholder canvas

यात्री का सवाल- भारतीय कामगार 18 महीने से कर रहे इंतजार, सऊदी अरब की Flight कब शुरू होगी? जानिए Air India का जवाब

हाल ही में खाड़ी देशों ने विदेशों से आने वाली फ्लाइटों को छूट प्रदान करी है। जिसके बाद कई सारे नियम का पालन करके बड़ी तदाद में प्रवासी खाड़ी देश लौट रहे हैं। वहीं इसी बीच एक यात्री ने सऊदी अरब की उड़ान को लेकर एयर इंडिया से सवाल किया है।

सऊदी अरब की फ्लाइट कब शुरू होगी, यात्री ने पूछा सवाल

एक यात्री ने एयर इंडिया से सवाल किया है कि भारत और सऊदी अरब के बीच फ्लाइट कब चलेगी, लाखों गरीब कामगार भारतीय पिछले 18 महीने से इंतजार कर रहे हैं। अब और इंतजार नहीं कर सकता, मुझे बताइए कि उड़ान कब संचालित होगी।

वहीं इस सवाल का जवाब देते हुए एयर इंडिया ने कहा है कि जैसे ही हमें सऊदी अरब के लिए उड़ानों के बारे में जानकारी मिलेगी, हम आपको अपडेट कर देंगे। नवीनतम अपडेट के लिए कृपया हमारे ट्विटर और वेबसाइट पर नजर रखें।

वहीं एक और यात्री ने एयर इंडिया से सवाल किया है कि कृपया भारत से सऊदी अरब के लिए सीधे उड़ान खोलें, कृपया सभी सऊदी यात्रियों की मदद करें।

वहीं इस सवाल का जवाब देते हुए एयर इंडिया ने कहा है कि प्रिय महोदय, कृपया ध्यान दें कि सऊदी अरब सहित कुछ देशों ने भारतीय नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध नहीं हटाया है। जब प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी तो हम यात्रियों को इन देशों में ले जाने के लिए तैयार हैं।

गौरतबल है कि बड़ी तदाद में भारतीय प्रवासी और कामगार ऐसे हैं, जो सऊदी अरब समेत ज्यादातर खाड़ी देश में काम करते हैं, हालांकि मौजूदा कोरोना महामार के कारण यात्रा प्रतिबंध लगा हुआ है। इसकी वजह से बड़ी तदाद में लोग भारत में फंस गए हैं। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि जैसे जैसे कोरोना की स्थिती में सुधार होगा। फ्लाइट एक बार फिर से सुचारू रुपए संचालित हो सकती है।