Placeholder canvas

मिशन वंदे भारत के जरिये दुबई से गोवा आएगी पहली फ्लाइट, 149 लोगों की होगी वतन वापसी

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। इस लॉकडाउन की वजह से कई लाख भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं। इन सभी लोगों को भारतीय मिशन वंदे भारत के जरिये वापस लाया जा रहा है। वही इस बीच इस मिशन को लेकर के बड़ी जानकारी सामने आई है।

दरअसल, वंदे भारत मिशन का तीसरा चरण शुरू हो गया है। वहीं इस बीच सोमवार 1 जून को एयर इंडिया का एक विमान दुबई डाबोलिम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गोवा फंसे हुए प्रवासियों और कामगारों को लेकर पहुंचेगा। इस उडान का संचालन गोवा के प्रवासियों द्वारा किए गए कई अनुरोधों के बाद आया है।

1 जून को दुबई से गोवा के लिए सीधे फ्लाइट

मिशन वंदे भारत के जरिये दुबई से गोवा आएगी पहली फ्लाइट, 149 लोगों की होगी वतन वापसी

दुबई में एयर इंडिया के कार्यालय के एक प्रवक्ता के अनुसार, विमान AI1913, 149 लोगों को गोवा ले जाएगी, जो दुबई से 4:35 बजे उड़ान भरेगी और 9:35 बजे भारत वापस आएगी। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि गोवा के मुख्यमंत्री डॉ। प्रमोद सावंत ने विदेश मंत्रालय से विदेशों में फंसे हुए गोवा प्रवासी और कामगारों को वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय कई अपीलें कीं थी, जिसके बाद वंदे भारत मिशन के तहत इन इस उडान का संचालित किया गया है। ”प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों ने (https://www.nri.gov.in/nri-asst-form.html) या (https://www.cgidubai.gov.in) पर पंजीकरण किया था।

मिशन वंदे भारत के जरिये दुबई से गोवा आएगी पहली फ्लाइट, 149 लोगों की होगी वतन वापसी

माना जा रहा है कि गोवा के लिए 1 जून को घोषित की गई एयर इंडिया की उड़ान से बड़ी संख्या में फंस हुए प्रवासियों को राहत मिल सकता है, जो इस वक्त यूएई में किसी कारण से गए थे या फिर लॅाकडाउन के दौरान नौकरी छूटने की वजह से वापस अपने वतन लौटना चाहते हैं।

आपको बता दें, इस कोरोना वायरस की वजह से भारत में 4 हज़ार लोगों की मौ’त हो चुकी है साथ ही 1 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। नया लॅाकडाउन 30 जून तक के लिए बढ़ाया गया है।