Placeholder canvas

कुवैत में आज फिर सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 और 24 कैरेट के नए दाम

Kuwait Gold Rate Today: कुवैत में आज, 22 दिसंबर को सोने के नए रेट्स जारी किए हैं। पिछले दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में थोड़ी कमी देखने को मिली है। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने, गहने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके पहले यहां सोने का ताजा भाव जरूर देख ले।

कुवैत में आज क्या चल रहा गोल्ड का रेट

DUBAI GOLD RATE

मिली जानकारी के मुताबिक, आज, 22 दिसंबर को कुवैत में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 17.85 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4450.70) है। वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 16.95 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4226.29) है। इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 16.18 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4034.30) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 13.87 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 3458.33) चल रही है।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

कुवैत में आज फिर सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 और 24 कैरेट के नए दाम

कुवैत के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो आज के कारोबार में सोना हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है और ये 12 रुपये या 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 48,055 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। सोने के ये दाम फरवरी 2022 वायदा के हैं। वहीं आज ग्लोबल बाजार में सोना हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है और इसमें 1787 डॉलर प्रति औंस के ऊपर ही ट्रेड बना हुआ है।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें

कुवैत में आज फिर सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 और 24 कैरेट के नए दाम

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।