Placeholder canvas

कुवैत में आज सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें भारतीय रूपए में ताजा दाम

Kuwait Gold Rate: कुवैत में सोने के नए रेट्स में गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो यह उनके लिए सुनहरा मौका है, हालांकि ताजा रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदारी करते हुए सोने के नए रेट का अंदाजा रहे। उसके पहले यहां सोने का ताजा भाव जरूर देख ले।

कुवैत में आज क्या चल रहा गोल्ड का रेट

कुवैत में आज सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें भारतीय रूपए में ताजा दाम

मिली जानकारी के मुताबिक, 29 जून को कुवैत में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 18.100 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4665.05) है। वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 17.500 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4510.40) है। इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 15.813 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4075.60) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 13.554 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 3493.37) चल रही है।

गौरतलब है कि 28 जून को, जहां 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 18.150 कुवैती दिनार थी तो आज इसमें गिरावट होकर 18.100 कुवैती दिनार हो चुकी है।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

gold

ibjarates के अनुसार, भारत में आज सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। आज 995 प्योरिटी वाला सोना 50821 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा 916 शुद्धता वाला सोना आज 46739 रुपये का हो गया है।

वहीं 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम घटकर 38269 रुपये पर आ गए हैं। साथ ही 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज सस्ता होकर 29850 रुपये में आ गया है।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें

कुवैत में आज सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें भारतीय रूपए में ताजा दाम

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।