Placeholder canvas

कुवैत में हुई बड़ी कार्रवाई, 17 प्रवासियों को किया गिरफ्तार, सामने आयी ये बड़ी वजह

कुवैत से एक बड़ी खबर सामने आई है खबर है कि यहां पर फरवानिया (Farwaniya) और अहमदी (Ahmadi) में 17 प्रवासी गिरफ्तार हुए हैं।

17 प्रवासियों की हुई गिरफ्तारी

फरवानिया (Farwaniya) और अहमदी (Ahmadi) शासन में, आंतरिक मंत्रालय ने निवास और कार्य कानूनों का उल्लंघन करने के लिए 17 प्रवासियों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें- “फीफा वर्ल्ड कप में मोरक्को से ऊपर कोई नहीं..”, शेख मोहम्मद ने मोरक्को की जीत पर इस अंंदाज में दी बधाई

पहले भी हो चुकी अवैध निवासियों पर कार्रवाई

जहां देश में 17 प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं इससे पहले भी कुवैत में कुवैती पुलिस ने देश के निवास और श्रम कानूनों का उल्लंघन करने वाले अवैध निवासियों पर कड़ी कार्रवाई शुरू की है और इस बात की जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी है।

दरअसल, अल राय अखबार की एक रिपोर्ट के अनुसार ,हाल ही में फरवानिया प्रांत के जेलेब अल शुयूक, हवाली प्रांत के सल्मिया और कुवैत शहर के साल्हियाह में छापेमारी के दौरान विभिन्न राष्ट्रीयताओं के रेजीडेंसी कानून का उल्लंघन करने के लिए 80 उल्लंघनकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

वहीं गृह मंत्रालय के मीडिया विभाग ने कहा कि गिरफ्तारियों में 48 व्यक्ति शामिल हैं जिनकी अनुपस्थिति की सूचना दी गई है, 13 अन्य जिनके पास निवास परमिट की अवधि समाप्त हो गई है और दो और प्रवासी हैं जिनका वीजा समाप्त हो गया है।

 ये भी पढ़ें- बिना पुलिस वेरिफिकेशन के इतने दिन में घर पहुंच जाएगा पासपोर्ट! घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई