Placeholder canvas

Kuwait में Gold के दाम में आयी बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले चेक कर लें भारतीय रूपए में ताजा भाव

Kuwait Gold Rate: कुवैत में आज, 24 मई को सोने के नए रेट्स जारी किए हैं। पिछले दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में थोड़ी कमी देखने को मिली है। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने, गहने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके पहले यहां सोने का ताजा भाव जरूर देख ले।

कुवैत में आज क्या चल रहा गोल्ड का रेट

Kuwait में Gold के दाम में आयी बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले चेक कर लें भारतीय रूपए में ताजा भाव

मिली जानकारी के मुताबिक, आज, 24 मई को कुवैत में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 18.550 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4702.59) है। वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 17.750 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4499.78) है।

इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 16.209 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4109.12) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 13.894 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 3522.25) चल रही है।

गौरतलब है कि बीते दिन जहां 21 कैरेट गोल्ड की कीमत 16.246 कुवैती दिनार थी तो आज इसमें गिरावट होकर 16.209 कुवैती दिनार हो चुकी है।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

gold

अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो आज इसमें कमी देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसारसभी प्योरिटी वाले सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है।

995 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना 51000 रुपये में बिक रहा है। इसके अलावा 916 शुद्धता का सोना 46904 रुपये का हो गया है। वहीं  750 शुद्धता वाले सोने के दाम कम होकर 38404 रुपये पर आ गए हैं। साथ ही 585 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना कम होकर 29955 रुपये पर पहुंच गया है।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें

Kuwait में Gold के दाम में आयी बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले चेक कर लें भारतीय रूपए में ताजा भाव

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।