Placeholder canvas

Kuwait में Gold के दाम में आयी गिरावट, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें 21, 22 और 24 कैरेट के दाम

Kuwait Gold Rate: कुवैत में सोने के नए रेट्स में गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो यह उनके लिए सुनहरा मौका है, हालांकि ताजा रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदारी करते हुए सोने के नए रेट का अंदाजा रहे। उसके पहले यहां सोने का ताजा भाव जरूर देख ले।

कुवैत में आज क्या चल रहा गोल्ड का रेट

gold

मिली जानकारी के मुताबिक, 12 मार्च को कुवैत में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 19.75 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4992.80) है। वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 18.85 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4765.28) है। इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 17.90 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4525.12) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 15.35 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 3880.48) चल रही है।

गौरतलब है कि 11 मार्च को जहां 21 कैरेट गोल्ड की कीमत 18.45 कुवैती दिनार थी तो आज इसमें गिरावट होकर 17.90 कुवैती दिनार हो चुकी है।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

Kuwait में Gold के दाम में आयी गिरावट, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें 21, 22 और 24 कैरेट के दाम

कुवैत के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 11 मार्च को 999 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने की कीमत में 512 रुपये की गिरावट दर्ज़ की गई है। ऐसे में 24 कैरेट सोने की कीमत 52368 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गई है। वहीं चांदी भी सस्ती हुई है। चांदी की कीमत 69377 प्रति किलो हो गई है।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें

Kuwait में Gold के दाम में आयी गिरावट, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें 21, 22 और 24 कैरेट के दाम

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।