Placeholder canvas

अब ऐसे लोगों को भी लगेगा दुबई में कोविड वैक्सीन! आयु सीमा में हुआ बदलाव, जानिए कैसे करें अपॉइंटमेंट बुक

दुबई ने अपने कोविद -19 टीकाकरण अभियान का विस्तार कर दिया है, जिसके तहत अब दुबई द्वारा जारी किए गए वीजा के साथ 40 साल से ज्यादा उम्र के निवासियों समेत बाकी अमीरात और खाड़ी देशों के लोगों की कुछ और श्रेणियां कोविद -19 टीकाकरण अभियान में शामिल किया गया है।

टीकाकरण अभियान शामिल होने वाली श्रेणियां

1. सभी वैध दुबई रेजिडेंसी वीज़ा धारक जिनकी उम्र 40 और उससे अधिक है।

2. पुरानी बीमारियों या 16 साल और उससे ज्यादा उम्र के दृढ़ संकल्प वाले दुबई वीजा धारक लोग।

3. 16 साल और उससे ज्यादा उम्र के सभी अमीराती नागरिक।

4. 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के बुजुर्ग किसी भी अमीरात में जारी वैध निवास वीजा के साथ कोविद -19 टीकाकरण अभियान में शामिल हो सकते है, बशर्ते वो दुबई मेंही रह रहे हो।

5. एक वैलिड अमीरात आईडी के साथ खाड़ी देशों के नागरिक।

6. फ्रंटलाइनर और महत्वपूर्ण सेक्टर्स में काम करने वाले कार्यकर्ता।

हाल ही में DHA में इस समय कोविद -19 के खिलाफ साइनोफार्मा, फाइजर और एस्ट्राजेनेका टीके लोगों को दिए जा रहे है। जिसके साथ आयु सीमा को संशोधित किया गया है। दुबई हेल्थ अथॉरिटी ने घोषणा की है कि अभियान ने वैक्सीन प्राप्त करने वाले लोगों की आयु सीमा का विस्तार किया है।

1. Pfizer-BioNTech वैक्सीन अब सभी व्यक्तियों को 16 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों दिया जा सकता है।

2. ऑक्सफोर्ड -एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को 18 साल लेकर 65 साल तक के उम्र वाले लोगों को देने के बजाय, अब सिर्फ 18 साल के उम्र और उससे अधिक आयु के किसी भी व्यक्ति को दिया जा सकता है।

अपॉइंटमेंट कैसे बुक करें

DHA की Clinical Support Services और नर्सिंग सेक्टर की CEO और कोविद -19 के टीकाकरण संचालन समिति की अध्यक्ष Dr. Farida Al Khaja ने कहा कि DHA ऐप या DHA संपर्क केंद्र (800-342) के माध्यम से टीकाकरण का अप्वाइमेंट ले सकते हैं।