Placeholder canvas

जानिए हवाई जहाज में पैदा होने वाले बच्चे का क्या होगा जन्म स्थान और किस देश की मिलेगी नागरिकता

इंटरनेशनल हवाई यात्रा के नियमों के मुताबिक, अगर 7 माह से अधिक कोई गर्भवती महिला है तो उसे विमान में बैठने की अनुमति नहीं मिलती है। हालांकि इन सबके बावजूद कई बार ऐसी घटना हमें सुनने को मिल जाती है कि जब उड़ते हुए फ्लाइट के अंदर सफलतापूर्वक प्रसव हुआ है।

ऐसे में किसी के मन में यह सवाल उठता है कि जब एक बच्चा फ्लाइट में जन्म लेता है तो उस समय वह किस देश का नागरिक होगा। क्या उस बच्चे के पास उस देश की नागरिकता होगी, जिस देश से फ्लाइट ने उड़ान भरा या फिर उस देश की नागरिकता मिलेगी, जिस देश में फ्लाइट लैंड होगी।

जानिए हवाई जहाज में पैदा होने वाले बच्चे का क्या होगा जन्म स्थान और किस देश की मिलेगी नागरिकता

इस सवाल का जवाब जितनी गहराई से खोजने की कोशिश की जाएगी, उतना ही मुश्किल होता जाएगा क्योंकि दुनिया की ज्यादातर देशों में इस तरह जन्म लेने वाले शिशु के लिए नागरिकता का कोई नियम ही नहीं है।

वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका में इसके लिए नियम बना है कोई भी बच्चा, जो अमेरिका की जमीन, आसमान या फिर अमेरिका के क्षेत्र में पैदा हुआ है उसे अमेरिका का नागरिक माना जाता है। उसे अमेरिका में मिट्टी का अधिकार प्राप्त है जो अमेरिका की नागरिकता का प्रमाण है। अमेरिका में फ्लाइट में जन्म लेने वाले बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनाया जाता है। जिसमें स्पष्ट रुप से लिखा जाता है कि बच्चे का जन्म हवाई जहाज में हुआ था।

जानिए हवाई जहाज में पैदा होने वाले बच्चे का क्या होगा जन्म स्थान और किस देश की मिलेगी नागरिकता

इसी के साथ व्यवहारिक तौर पर नवजात शिशु के पिता जिस देश में निवास करते हैं। ऐसा होने पर अपने देश वापस लौट जाते हैं और वहां की किसी अस्पताल से उसका जन्म प्रमाण पत्र निकलवा लेते हैं।

इस तरह ज्यादातर देशों में हवाई जहाज में जन्म लेने वाले बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र और नागरिकता की समस्या को सॉल्व कर लिया जाता है।