Placeholder canvas

इंडोनेशिया : Black Box के जरिये पता चला क्रैश हुआ श्रीविजया विमान, मानव अंग भी मिले

शनिवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से एक श्रीविजया एयर बोइंग 737-500 यात्री विमान 62 यात्रियों को लेकर रवाना हुआ और इस विमान के उड़ान भरने के 4 मिनट बाद इस विमान से संपर्क टूट गया और ये विमान लापता हो गया। वहीं  इस विमान के लापता होने के बाद खबर आई थी कि ये विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। वहीं अब खबर है कि दुर्घटनाग्रस्त हुए इस प्लेन का मलबा मिल गया है साथ ही इस प्लान ला ब्लैक बॉक्स भी मिल गया है।

जानकारी के जानकारी, दुर्घटनाग्रस्त हुआ श्रीविजया एयर बोइंग 737-500 यात्री विमान जावा समुद्र में 23 मीटर की गहराई में मिला है। वहीं इंडोनेशियाई अधिकारियों ने राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के तुरंत बाद समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए इस विमान का ब्लैक बॉक्स को लोकेट कर लिया है।

इंडोनेशिया : Black Box के जरिये पता चला क्रैश हुआ श्रीविजया विमान, मानव अंग भी मिले

वहीं इसके साथ ही विमान के कुछ हिस्से का मलबा, मृतकों के मानव अंग और यात्रियों से जुड़ी चीजें मिली हैं।  बता दें, ‘ब्लैक बॉक्स’ फ्लाइट में लगा एक ऐसा यंत्र होता है, जो उड़ान के दौरान विमान से जुड़ी सभी तरह की गतिविधियों को रिकॉर्ड करता है। इसे फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर भी कहा जाता है और इस बॉक्स को विमान के पिछले हिस्से में रखा जाता है। ब्लैक बॉक्स बहुत ही मजबूत मानी जाने वाली धातु टाइटेनियम का बना होता है और टाइटेनियम के ही बने डिब्बे में बंद होता है। वहीं इस ब्लैक बॉक्स की मदद से इस लापता विमान के मलबा, मृतकों के मानव अंग को खोज हो पाई है।

इंडोनेशिया : Black Box के जरिये पता चला क्रैश हुआ श्रीविजया विमान, मानव अंग भी मिले

आपको बता दें, ये हादसा शनिवार को हुआ जब इंडोनेशिया की राजधानी से स्रिविजया हवाई यात्री विमान दोपहर दो बजकर 36 मिनट पर जकार्ता हवाई अड्डे से रवाना हुआ था और 62 यात्रियों को लेकर जा रहा था। उड़ान भरने के चार मिनट बाद ही बोइंग 737-500 विमान से संपर्क टूट गया और वो रडार से गायब हो गया।