Placeholder canvas

देश में फंसे विदेशी यात्रियों के वीजा को लेकर आयी बड़ी खबर, मंत्रालय से आया नया आदेश

भारत सरकार ने एक बड़ी घोषणा करी है और ये घोषणा देश में फंसे विदेशी यात्रियों को लेकर है। दरअसल, केंद्र सरकार ने कोविड महामारी की वजह से विदेशी यात्रियों के वीज़ा को रोक दिया गया है साथ ही केंद्र सरकार ने 30 सितंबर तक शेड्यूल अर्न्तराष्ट्रीय फ्लाइट पर बैन लगा दिया है। वहीं अब भारत की केंद्र सरकार ने देश में फंसे विदेशी यात्रियों के लिए बड़ी घोषणा करी है।

जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने देश में फंसे विदेशी यात्रियों के लिए की घोषणा की जानकारी देते हुए कहा कि मार्च 2020 से पहले कई विदेश यात्री अलग-अलग वीज़ा के आधार पर देश में आए थे और महामारी की वजह से यहीं फंस गए थे। वहीं प्रवक्ता ने बताया कि महामारी की वजह से देश से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी गई थी।

देश में फंसे विदेशी यात्रियों के वीजा को लेकर आयी बड़ी खबर, मंत्रालय से आया नया आदेश

इसी के साथ ऐसे विदेशी यात्रियों को भारत सरकार ने ई-वीज़ा और उनके रेगुलर वीज़ा की अवधि को बढ़ाकर उन्हें भारत में ही रहने की सुविधा दी थी। वहीं प्रवक्ता ने बताया कि अभी तक ये सुविधा 31 अगस्त 2021 तक बढ़ी हुई थी लेकिन इसे अब 30 सितंबर 2021 के लिए बढ़ा दिया गया है। अब भारत में फंसे विदेशी यात्रियों को 30 सितंबर तक भारत में रहने के लिए अपने वीज़ा की अवधि को बढ़ाने के लिए FRRO/FRO को कोई एप्लीकेशन नहीं सब्मिट करनी होगी।

इसी के साथ भारत छोड़ने से पहले विदेशी यात्रियों को e-FRRO पोर्टल पर एक एग्जिट परमिशन के लिए एक फॉर्म फिल करना होगा। वहीं प्रवक्ता ने बताया कि अगर किसी विदेशी यात्री को 30 सितंबर के बाद भी अपने वीज़ा की अवधि को बढ़ाना होगा तो वो e-FRRO पोर्टल पर पेमेंट बेसिस पर बढ़वा सकते हैं। इसके बाद अधिकारियों की तरफ से विदेशी यात्रियों के वीज़ा को गाइडलाइंस के मुताबिक बढ़ाने पर फैसला लिया जाएगा।

गौरतलब है कि भारत में कोरोना सं’कट कायम है। बीते रविवार स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया। मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 42,766 नए कोरोना केस आए। इससे एक दिन पहले 42,618 मामले आए थे। वहीं पिछले 24 घंटे 308 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई। 38,091 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 4367 एक्टिव केस बढ़ गए।