Placeholder canvas

दुबई से कैसे और कितना सोना अपने साथ ला सकते है, जानिए दुबई से ज्यादा सोना लाने के लिए क्या करें?

आपने अक्सर समाचार पत्रों में न्यूज वेबसाइट पर विदेश से सोना लाने वाले शख्स को कस्टम द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबरें जरूर ही पढ़ी होंगी। समय-समय पर भारत का कस्टम विभाग एयरपोर्ट पर अवैध सोना लाने वाले यात्रियों को हिरासत में लेता रहता है। ऐसी खबरें अखबार में दिन-प्रतिदिन हम सब को पढ़ने को भी मिलती हैं।

इसके अलावा कई शख्स सोने का पेस्ट बनाकर भारत लाने की कोशिश करते हैं और एयरपोर्ट पर ही दबोच लिए जाते हैं।

ऐसे में अधिकतर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि विदेश से कोई कितना सोना ला सकता है। इस बारे में हम आर्टिकल की मदद से आप को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

दुबई से कैसे और कितना सोना अपने साथ ला सकते है, जानिए दुबई से ज्यादा सोना लाने के लिए क्या करें?

अधिकतर दुबई से ज्यादातर लोग सोना लाते हैं दुबई को सिटी ऑफ गोल्ड के नाम से भी जाना जाता है। दुबई से यात्री इसलिए भी अपने साथ सोना लाने के इच्छुक रहते हैं। क्योंकि वहां पर गोल्ड पर टैक्स नहीं लगता है। टैक्स न लगने के चलते सोने के दामों में गिरावट देखने को मिलती है और इसी कारण लोग दुबई से सोना खरीद कर भारत लाने की कोशिश करते हुए देखे जाते हैं।

इतनी मूल्य तक का सोना ला सकते हैं अपने साथ

आपको जानकारी के लिए बता दें कि बैगेज रूल्स 2016 के अनुसार सभी पुरुष यात्री जो दुबई या किसी अन्य देश में कम से कम 1 साल से ज्यादा का समय बिता चुके हैं। वह अपने साथ 20 ग्राम तक सोने के आभूषण लेकर भारत आ सकते हैं। मगर इस सोने की कीमत 50 हजार के मूल्य से अधिक नहीं होनी चाहिए।

दुबई से कैसे और कितना सोना अपने साथ ला सकते है, जानिए दुबई से ज्यादा सोना लाने के लिए क्या करें?

अगर ₹50 हजार के मूल्य का सोना कोई भारत लाता है तो उस पर भारत सरकार किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं लगाती है। और इसके अलावा महिलाओं और बच्चों पर भी विदेश में 1 साल बिताने के बाद भारत सोना लाने के लिए भी यही नियम अप्लाई होता है। मगर गौर करने वाली बात यह है यह रूल्स सिर्फ सोने के आभूषणों पर लागू होता है। सोने की बिस्किट किया सोने के सिक्के या फिर किसी अन्य चीज पर नहीं।

क्या 20 ग्राम से ज्यादा का सोना नहीं ला सकते हैं अपने साथ?

आपको जानकारी के लिए बता दो 20 ग्राम तक के सोने पर भारत सरकार द्वारा ऊपर दिए गए नियमों को फॉलो करने पर टैक्स नहीं लेती है। मगर आप विदेश से 1 किलोग्राम तक का सोना ला सकते हैं। लेकिन इस सोने पर आपको एक्साइज ड्यूटी चुकता करनी होगी।

दुबई से कैसे और कितना सोना अपने साथ ला सकते है, जानिए दुबई से ज्यादा सोना लाने के लिए क्या करें?

1 किलो ग्राम पर 12. 5% एक्साइज ड्यूटी लगती है और अगर आप 1 किलो से अधिक सोना अपने साथ लाना चाहते हैं तो इस सोने पर 36. 05 परसेंट आपको टैक्स के रूप में चुकाने होंगे। इसके अलावा इस बात पर भी गौर करना जरूरी है यदि आपके पास लिमिट से अधिक मात्रा में सोना है तो आपको इसके बारे में संबंधित अधिकारियों को जानकारी देनी होगी। इसके अलावा इस सोने के बिल भी आपको अपने पास रखने होंगे।

सोने के अलावा अन्य सामान को लेकर क्या है नियम

दुबई से कैसे और कितना सोना अपने साथ ला सकते है, जानिए दुबई से ज्यादा सोना लाने के लिए क्या करें?

आपको जानकारी के लिए बता दें जब भी कोई व्यक्ति विदेश से इंडिया आता है तो सबसे पहले एयरपोर्ट पर उतरते ही उसे एक फॉर्म भरना पड़ता है। इस फॉर्म में उसे विदेश में की गई खरीदारी या फिर अपने साथ लाने वाले सामान की जानकारी भरनी होती है।

इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति कुछ ऐसा सामान लेकर आ रहा है। जिस पर एक्साइज ड्यूटी लगनी है तो उसे ग्रीन चैनल से गुजरना पड़ता है। दूसरी तरफ अगर कोई यात्री विदेश से कोई ऐसा सामान लेकर आना जिस पर उसे टैक्स देना है तो उसे रेड चैनल से गुजरना पड़ता है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि विदेश से भारत लाने वाले सामान पर कितना टैक्स लगेगा यह इस बात पर निर्भर करता है कि यात्री ने कितने दिन विदेश में बिताए हैं उसी अनुसार उस पर टैक्स लगेगा। विदेश से आने वाले यात्री अपने साथ ₹50000 तक की कीमत का सामान ला सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ नेपाल, भूटान और म्यांमार से भारत आने वाले यात्रियों के लिए यह सीमा ₹15000 तक है। 15000 तक के सामान पर कोई टैक्स नहीं लगता है।