Placeholder canvas

Dubai से कैसे और कितना Gold ला सकते हैं भारत, जानिए ज्यादा सोना लाने के लिए क्या हैं नियम

आपने अक्सर समाचार पत्रों में न्यूज वेबसाइट पर विदेश से सोना लाने वाले शख्स को कस्टम द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबरें जरूर ही पढ़ी होंगी। इसके अलावा कई शख्स सोने का पेस्ट बनाकर भारत लाने की कोशिश करते हैं और एयरपोर्ट पर ही दबोच लिए जाते हैं।

ऐसे में अधिकतर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि विदेश से कोई कितना सोना ला सकता है। खास तौर पर दुबई से ज्यादातर लोग सोना (Gold) लाते हैं दुबई को सिटी ऑफ गोल्ड के नाम से भी जाना जाता है।

दुबई से यात्री इसलिए भी अपने साथ सोना (Gold) लाने के इच्छुक रहते हैं। क्योंकि वहां पर गोल्ड पर टैक्स नहीं लगता है। टैक्स न लगने के चलते सोने के दामों में गिरावट देखने को मिलती है और इसी कारण लोग दुबई से सोना खरीद कर भारत लाने की कोशिश करते हुए देखे जाते हैं।

ऐसे में इस पोस्ट के जरिए हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि UAE से सोना लाने के लिए क्या नियम है और नियम के मुताबिक कितना सोना भारत ला सकते हैं।

जानिए कितने मूल्य का सोना (Gold) ला सकते हैं अपने साथ

Gold

जानकारी के अनुसार, एक भारतीय यात्री जो एक वर्ष से अधिक समय से दुबई या फिर किसी अन्य देश में रह रहा है। वह 50,000 रुपये या Dh2,500 तक के दाम का गोल्ड बिना किसी टैक्स के भारत ला सकता है। यह नियम पुरूष यात्री के लिए लागू होता है।

वहीं अगर महिला यात्री द्वारा विदेश से भारत गोल्ड लाने को लेकर बात करें तो एक महिला यात्री अपने साथ 100,000 रुपये (Dh5,000) मूल्य तक के आभूषण मुफ्त में लाने की अनुमति है।

1 kg से अधिक गोल्ड (Gold) लाने पर देना होगा 36.05 प्रतिशत शुल्क

यदि कोई भारतीय यात्री 1 किलोग्राम तक गोल्ड (Gold) लाता है तो उसे उसे भारतीय बाजार में सोने की कीमत का 10 प्रतिशत शुल्क के रूप में देना होगा और 1 किलो से अधिक गोल्ड होने पर उसे भारतीय बाजार के अनुसार सोने की कीमत का 36.05 प्रतिशत भारी सीमा शुल्क का भुगतान करना होगा।

Dubai से कैसे और कितना Gold ला सकते हैं भारत, जानिए ज्यादा सोना लाने के लिए क्या हैं नियम

इसके अलावा इस बात पर भी गौर करना जरूरी है यदि आपके पास लिमिट से अधिक मात्रा में सोना है तो आपको इसके बारे में संबंधित अधिकारियों को जानकारी देनी होगी। इसके अलावा इस सोने के बिल भी आपको अपने पास रखने होंगे।

आपको बता दें, UAE से भारत में प्रवेश करने वाले प्रत्येक यात्री को सीमा शुल्क जांच से गुजरना पड़ता है। यात्री को हवाई अड्डों पर उपलब्ध कराए गए निर्धारित भारतीय सीमा शुल्क घोषणा पत्र में अपने सामान की सामग्री की घोषणा करनी होगी।

सोने (Gold) के अलावा अन्य सामान लाने के लिए जानें क्या है नियम

सबसे पहले जब भी कोई व्यक्ति विदेश से इंडिया आता है तो सबसे पहले एयरपोर्ट पर उतरते ही उसे एक फॉर्म भरना पड़ता है। इस फॉर्म में उसे विदेश में की गई खरीदारी या फिर अपने साथ लाने वाले सामान की जानकारी भरनी होती है।

Dubai से कैसे और कितना Gold ला सकते हैं भारत, जानिए ज्यादा सोना लाने के लिए क्या हैं नियम

इसके अलावा सीमा शुल्क निकासी प्राप्त करने के लिए, भारत में आने वाले यात्रियों के लिए एक दो चैनल प्रणाली है: एक ‘ग्रीन चैनल’ उन लोगों के लिए जिनके पास कोई शुल्क योग्य सामान नहीं है, और एक ‘रेड चैनल’ उन लोगों के लिए जिनके पास शुल्क योग ऐसा सामान है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि विदेश से भारत लाने वाले सामान पर कितना टैक्स लगेगा यह इस बात पर निर्भर करता है कि यात्री ने कितने दिन विदेश में बिताए हैं उसी अनुसार उस पर टैक्स लगेगा। विदेश से आने वाले यात्री अपने साथ ₹50000 तक की कीमत का सामान ला सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ नेपाल, भूटान और म्यांमार से भारत आने वाले यात्रियों के लिए यह सीमा ₹15000 तक है। 15000 तक के सामान पर कोई टैक्स नहीं लगता है।