Placeholder canvas

Dubai में आज सोने के कीमत में हुआ बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें ताजा रेट

दुबई में आज, 21 सितंबर को बीते दिन के मुकाबले सोने के दाम में बदलाव देखने को मिला है। दरअसल आज सोने की कीमत में इजाफा हुआ है। ऐसे में आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो यह समय उनके लिए सबसे बेहतर है, हालांकि खरीदने से पहले एक बार सोने के नए रेट्स जरूर देख लें।

जानिए दुबई में क्या चल रहा गोल्ड का रेट

Dubai में आज सोने के कीमत में हुआ बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें ताजा रेट

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 21 सितंबर को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh213.25 (भारतीय रूपए 4276.71) दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh200.50 (भारतीय रूपए 4021.01) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh191.25 (भारतीय रूपए 3835.50) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh164.00 (भारतीय रूपए 3289.01) पर चल रहा है।

गौरतलब है कि दुबई में बीते दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में थोड़ा इजाफा हुआ है। जहां बीते दिन किसी भी ग्राहक को 22 कैरेट सोने के गहने खरीदने के लिए 200.00 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे थे तो वहीं आज 200.50 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं।

Dubai में आज सोने के कीमत में हुआ बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें ताजा रेट

ठीक ऐसे ही 24 कैरेट सोने के दाम में कमी देखने को मिली, जहां बीते दिन 213.00 सोने के दाम चल रहे थे तो वहीं आज इसमें गिरावट दर्ज की गई है और आज प्रति ग्राम 24 कैरेट का दाम 213.25 चल रहा है। ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने खरीदता है तो उपरोक्त दिए गए रेट में आज उसे सोने के गहने मिलेंगे।

जानिए भारत में क्या चल रहा सोने का रेट

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने और चांदी के ताजा भाव की बात करें तो आज इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन के मुकाबले आज यानी सोमवार की सुबह 999 शुद्धता वाले सोना के दाम में 125 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी आज 1,256 रुपये सस्ती हुई है, जिसका लेटेस्ट रेट 59875 रुपये प्रति किलो है।

कैसे करें सोने की शुद्धता की पहचान

Dubai में आज सोने के कीमत में हुआ बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें ताजा रेट

जैसा कि आप जानते हैं 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का उपयोग किया जाता हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।