Placeholder canvas

दुबई में आज सोने के दाम में आयी बड़ी गिरावट, जानिए भारतीय रुपयों में बदलने पर कितना मिलेगा फायदा

अगर आप दुबई में सोने के गहने खरीदने का प्लान बना रहें हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल आज सोने के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने की ज्वेलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह सबसे बेहतरीन मौका है। एक बार आज का रेट जरूर देख लें।

जानिए दुबई में सोने के दाम में आयी बड़ी गिरावट

दुबई में आज सोने के दाम में आयी बड़ी गिरावट, जानिए भारतीय रुपयों में बदलने पर कितना मिलेगा फायदा

दुबई में आज सोने के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज देखने को मिली है। गोल्ड एंड ज्वैलरी ग्रुप के मुताबिक, आज, 10 अगस्त को सुबह के समय दुबई में 24 कैरेट सोने का दाम Dh209.50 प्रति ग्राम (भारतीय रूपए 4247.98) दर्ज किया गया। इसके अलावा 22 कैरेट सोने का दाम Dh196.75 प्रति ग्राम ( भारतीय रूपए 3989.45) पर कारोबार कर रहा था। वहीं 21 कैरेट सोने का दाम Dh187.75 प्रति ग्राम (भारतीय रूपए 3806.96) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh161.00 प्रति ग्राम (भारतीय रूपए 3264.56) पर आज चल रहा है।

प्रवासी या फिर यूएई में रहने वाले नागरिक अगर सोने के गहने खरीदने का मन बना रहे हैं तो ऊपर दिए गए दिरहम में आज सोने के गहने खरीद सकते हैं।

दुबई में आज सोने के दाम में आयी बड़ी गिरावट, जानिए भारतीय रुपयों में बदलने पर कितना मिलेगा फायदा

गौरतलब है कि, दुबई में सोने की खरीद पर खासतौर पर सोने की ईंट या बिस्कुट की खरीद पर किसी भी तरह की इम्पोर्ट ड्यूटी नहीं लगाई जाती है। ऐसे में दुबई में सोने के कारोबारी दुनिया के किसी भी देश से टैक्स फ्री सोना मंगाते हैं और उससे ज्वैलरी तैयार करते हैं। यहां ज्वैलरी पर भी मामूली टैक्स लगाया जाता है।

इस काम में काफी पारदर्शिता रखी जाती है। दुबई स्थित Deira सिटी सेंटर में दुनिया का सबसे सस्ता सोना मिलता है। भारत सहित कई देशों की तुलना में यहां सोने की कीमत 15 फीसदी तक कम है।

जानिए आज क्या चल रहा भारत में सोने का भाव

दुबई में आज सोने के दाम में आयी बड़ी गिरावट, जानिए भारतीय रुपयों में बदलने पर कितना मिलेगा फायदा

 

वहीं दूसरी तरफ अगर भारत में सोने के ताजा भाव की बात करें तो यहां भी सोने के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोने के दाम बीते 2 महीने से भी कम वक्‍त में 2,194 रुपये प्रति 10 ग्राम लुढ़क गए हैं। पिछले हफ्ते 2 अगस्त को MCX पर पर सोना अक्टूबर वायदा 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर बंद हुआ था, इसके बाद इसमें काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला. सोमवार को सोना वायदा 750 रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार, आज 999 शुद्धता वाले सोनी का भाव आज 46220 पर बंद हुआ है। सुबह सोना-चांदी का भाव 46352 रुपये प्रति 10 ग्राम था।