हर कोई खरीदना चाहता है दुबई जाकर सोना, जानिए भारत से कितना सस्ता है दुबई में Gold

जब कभी भी कोई व्यक्ति दुबई किसी काम या फिर घूमने के इरादे से जाता है तो वहां जाकर वहां Gold की शॉपिंग जरूर करने की कोशिश में रहता है। लेकिन क्या कभी आपके दिमाग में यह बात आई है कि लोग दुबई जाकर Gold खरीदने पर ही क्यों उत्सकु रहते हैं।

दूसरी तरफ अगर कोई व्यक्ति कहीं दूसरे देश जाता है तो वह सोना खरीदने को उतनी प्राथमिकता नहीं देता है जितनी कि दुबई जाने के बाद सोना खरीदना चाहता है। ऐसी स्थिति में सवाल उठता है कि आखिर क्यों दुबई में ही लोग सोना खरीदना चाहते हैं। ऐसे में आपके इस आर्टिकल के जरिए इन सारे सवालों का जवाब यहां पर देने की कोशिश करेंगे।

दुबई में सोना खरीदने के लिए क्यों उत्सुक रहते हैं लोग

हर कोई खरीदना चाहता है दुबई जाकर सोना, जानिए भारत से कितना सस्ता है दुबई में Gold

आपको बताते चलें कि दुबई में सोना खरीदने के लिए लोग काफी उत्सुक क्यों रहते हैं। इसके पीछे की वजह एकदम साधारण है। लोग दुबई में इसलिए सोना खरीदते हैं क्योंकि वहां पर गोल्ड के दाम अन्य जगहों की अपेक्षा काफी कम है। दुबई में 1 ग्राम सोने के दाम 216.00 AED हैं। वहीं 10 ग्राम सोने के दाम 2160 AED हैं।

अगर सोने के वहां के दामों को भारत के रुपयों में बदलने तो दुबई में सोना प्रति 10 ग्राम 46390 रुपए में मिल जाएगा। जबकि भारत में प्रति 10 ग्राम इसके दाम 52,645 रुपए हैं। ऐसे में दुबई में सोना खरीदने पर तकरीबन प्रति 10 ग्राम पर ₹6000 की बचत होती है। आपको बता दें कि यहां पर मूल्य 24 कैरेट गोल्ड के अनुसार बताया गया है।

अगर दुबई में सोना खरीदने के दूसरे फायदे की बात करें तो यहां पर सोना खरीदने का दूसरा सबसे बड़ा फायदा यह है कि दुबई में खरीदे जाने वाला सोना काफी शुद्ध होता है। जिसके कारण लोग दुबई में सोना खरीदने के प्रति आकर्षित होते हैं।

दुबई में सोना खरीदने का तीसरा सबसे बड़ा कारण यह है कि वहां पर सोने की ज्वेलरी में काफी अच्छी डिजाइन होती हैं। ऐसे में लोग दुबई में सोना खरीदना पसंद करते हैं।

जानिए यहां पर दुबई से कितना सोना खरीद कर ला सकते हैं अपने देश

हर कोई खरीदना चाहता है दुबई जाकर सोना, जानिए भारत से कितना सस्ता है दुबई में Gold

आपको बता दें कि कस्टम ड्यूटी आपके लगेज के साथ आपने विदेश में कितने दिन बिताए हैं इस बात पर भी निर्भर करती है। मान लीजिए कि यदि कोई व्यक्ति पिछले 1 साल से विदेश में रह रहा है तो उसे छूट मिलती है। लेकिन अगर आप तीन-चार दिन पहले ही विदेश गए हैं और स्वदेश वापस लौट रही है तो आपके लिए कस्टम विभाग के नियम अलग हैं।

अगर सोना भारत लाने की बात करें तो जो व्यक्ति (महिला) 1 साल से वहां पर रह रहा है वह तकरीबन 40 ग्राम तक का सोना अपने साथ ला सकता है। दूसरी तरफ पुरुषों के लिए 20 ग्राम तक सोना लाने की अनुमति है।

घूमने के लिहाज से जाकर सोना लेकर लौटने वाले भी ला सकते हैं इतने रुपयों का सोना

हर कोई खरीदना चाहता है दुबई जाकर सोना, जानिए भारत से कितना सस्ता है दुबई में Gold

पर्यटन के लिहाज से या फिर किसी अन्य काम से कुछ दिनों के लिए दुबई जाने वाले व्यक्ति लौटते समय अपने साथ अगर वह महिला है तो 1 लाख का सोना और यदि वह पुरुष है तो 50 हजार का सोना अपने साथ ला सकता है।

गौर करने वाली बात यह है कि इसमें भी कई तरह के नियम बने होते हैं परिवार के सदस्यों के आधार पर भी गोल्ड की खरीदारी की जा सकती। जिसके चलते कोई भी व्यक्ति अधिक सोना भी ला सकता है।

ये भी पढ़ें- दुनिया के इन 5 देशों में मिलता है सबसे सोना सस्ता

Leave a Comment