Placeholder canvas

Corona New Strain: अब इस देश ने लगाया दूसरे देश के नागरिकों की एंट्री पर बैन, आज से ही लागू नियम

जब से UK में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन पाया गया है तब से ही पूरी दुनिया में इसका खौफ देखने को मिल रहा है। बता दें कि जहां दुनिया के आधे ज्यादा देशों में UK की फ्लाइट पर अपने देश में बैन कर दिया है। वहीं जापान बाकी सभी देशों के दो कदम आगे चलते हुए अपने यहां पर दूसरे देशों से आने वाले नागरिकों की एंट्री पर बैन लगा दिया है।

खबरों से मिली जाकारी के अनुसार, जापान सरकार ने पूरे देश में 28 दिसंबर से दूसरे देशों से आने वाले लोगों की एंट्री पर बैन लगाने का फैसला किया है। बता दें कि जापान के प्राइम मिनिस्टर योशिदे सुगा ने ये फैसला देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के मामलों का ध्यान में रखते ये लिया है। वहीं अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, जापान में अब सिर्फ जापानी नागरिकों को एंट्री दी जाएगी। वहीं अगर कोई दूसरे देश का नागरिक वहां गया तो उसे वापस उसके देश भेज दिया जाएगा।

Corona New Strain: अब इस देश ने लगाया दूसरे देश के नागरिकों की एंट्री पर बैन, आज से ही लागू नियम

जापान की सरकार ने अपने देश में 28 दिसंबर से लेकर जनवरी की लास्ट डेट तक विदेशी लोगों की एंट्री पर रोक लगाई है। इस खबर की जानकारी 26 दिसंबर शनिवार के दिन जापान की लोकल मीडिया ने दी है। बता दें कि जापान में 26 दिसंबर के दिन रात के 8 बजे तक कोरोना के नए 3, 877 मामलें सामने आए है। वैसे इसके बाद भी कोरोना कुछ और नए मामले आए है।

इन नए केस सामने आने के बाद जापान में अब कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 2, 13, 547 तक पहुंच गई है। जापान की राजधानी टोक्यो में ही सिर्फ शनिवार के दिन कोरोना के 949 नए मामले सामने आए थे। जिसके बाद से जापान के हैल्थ ऑफिसर ने देश में रह रहे सभी लोगों से अपने घरों में रहने का आग्रह किया है।