Placeholder canvas

दुबई में फिर लौटेगी रौनक, कल से COVID-19 प्रतिबंधों में दी जा रही छूट; यहां देखें क्या क्या कर सकते हैं आप

कोरोना वायरस की वजह से कई देशों में लॉकडाउन लगाया गया था ताकि इस वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकें। इस वायरस से अभी तक 3 लाख से ज्यादा लोगों की मौ’त हो चुकी है साथ ही 53 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इसी बीच दुबई से लॉकडाउन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

दरअसल, दुबई से लॉकडाउन से लेकर है खबर है कि यहां पर बुधवार, 27 मई से, सभी सारे कारोबार फिर से खोलने के लिए तैयार है, जिन्हें कोरोना वायरस के कारण बंद कर दिया गया था और अब ये सभी 6 बजे से रात 11 बजे तक बिना रोक-टोक के कार्य कर सकते हैं।

दुबई में फिर लौटेगी रौनक, कल से COVID-19 प्रतिबंधों में दी जा रही छूट; यहां देखें क्या क्या कर सकते हैं आप

जानकारी के अनुसार, बुधवार से दुबई के सभी नागरिक 6 बजे से रात 11 बजे तक घूम सकते हैं। वहीं social distancing और निरंतर sanetistaion के साथ सिनेमा हॉल, इनडोर जिम खुले रहेंगे। वहीं खुदरा दुकानें और थोक भंडार सब खुलेंगे, जो संयुक्त अरब अमीरात वापस जाना चाहते हैं उनके लिए दुबई एअरपोर्ट खुला रहेगा। वहीं क्लिनिक, स्वास्थ्य केंद्र खुले रहेंगे साथ ही यहां पर दो से ढाई घंटे की सर्जरी की अनुमति होगी। वहीं शैक्षणिक और कोचिंग संस्थान बुधवार से खुल जायेंगे।

वहीं इस दौरन कई नियमों का पालन करना होगा, सभी लोगों को मास्क लगाना होगा। 12 साल से कम उम्र के बच्चे, 60 से अधिक उम्र के लोग और पुरानी बीमारियों वाले लोगों को शॉपिंग सेंटर, सिनेमा, जिम आदि में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। इसी के साथ सभी को हमेशा दो मीटर की social distancing बनाई रखनी होगी। वहीं देश में आने वाले सभी यात्रियों को 14-दिवसीय संगरोध का पालन करना होगा।

इसी बीच दुबई के क्राउन प्रिंस और एग्जिक्यूटिव काउंसिल शेख हमदान बिन राशिद अल मख्तुम ने कि मौजूदा समय में कोविड-19 महामारी की वजह से लॉकडाउन लगा है। ऐसे में ज्यादातर बिजनेस सेक्टर्स और दूसरे सेक्टर्स आर्थिक दबाव झेल रहे हैं। यहीं वजह है कि आर्थिक गतिविधियों को दोबारा चालू किया जा रहा है।
अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि हम दुनियाभर के देशों पर COVID-19 के प्रकोप के गंभीर प्रभाव पर नजर बनाए हुए हैं।लेकिन चुनौतियों का सकारात्मक रवैये के साथ सामना करना ही अमीरात को बाकी देशों से अलग बनाती है। मुझे इस बात पूरा विश्वास है कि समाज का हर एक सदस्य इस संकट को जल्द से जल्द दूर करने के लिए एक साथ आएंगे।

आपको बता दें, पिछले 2 महीने से UAE समेत कई देशों में लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं इस बार UAE समेत सभी इस्लामिक देशों में ईद का त्यौहार भी लॉकडाउन के बीच मनाया गया।