Placeholder canvas

Dubai Museum: पर्यटकों के लिए खुला दुबई की म्यूजियम ऑफ फ्यूचर, जानिए टाइमिंग समेत टिकट का दाम

दुबई का म्यूजियम आफ फ्यूचर संग्रहालय (Dubai Museum) टूरिस्टो के लिए खोल दिया गया है। ऐसे में अब टूरिस्ट टिकट लेकर इस म्यूजियम में लगने वाली प्रदर्शनों को निहार सकेंगे।

दुबई का यह म्यूजियम (Dubai Museum) सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक खुलेगा। इस समय के अंदर टूरिस्ट म्यूजियम घूम सकते हैं। म्यूजियम की टिकट की कीमत 2942 रुपए तय की गई है।

म्यूजियम आफ फ्यूचर दुबई (Dubai Museum) की है सबसे सुंदर इमारत

म्यूजियम आफ फ्यूचर दुनिया की सबसे सुंदर इमारत मानी जाती है। इस म्यूजियम को टूरिस्टो के लिए 22 फरवरी तक खोला गया है। दुबई स्थित ये म्यूजियम 7 मंजिल की अंडाकार इमारत है।

म्यूजियम की दीवारों पर दुबई के शासक अरबी सुलेख वाक्यांश लिखे हुए हैं। दुबई शहर में यह इमारत शहर के मुख्य राजमार्ग शेख जायेद रोड पर है। इस इमारत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिली है जो बेहद खूबसूरत हैं।

संग्रहालय का ये हैं मुख्य उद्देश्य (Dubai Museum) 

Dubai Museum: पर्यटकों के लिए खुला दुबई की म्यूजियम ऑफ फ्यूचर, जानिए टाइमिंग समेत टिकट का दाम

दुबई स्थित फ्यूचर ऑफ म्यूजियम (Dubai Museum) का मुख्य उद्देश्य तकनीकी विकास और इनोवेशन को बढ़ाना है। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के क्षेत्र में होने वाले कार्यों को भी इस संग्रहालय के द्वारा बढ़ावा देने का काम किया जाएगा।

इस संग्रहालय की बिल्डिंग का उद्घाटन दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन रशीद अल मकतूम ने किया था। मगर अभी तक आयोजकों ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि इस म्यूजियम में कौन-कौन सी प्रदर्शनी लग रही है।

इतने साल की आयु वाले पर्यटकों को मिलेगी फ्री एंट्री

Dubai Museum: पर्यटकों के लिए खुला दुबई की म्यूजियम ऑफ फ्यूचर, जानिए टाइमिंग समेत टिकट का दाम

प्रदर्शनी के आयोजकों का साफ तौर पर कहना है कि म्यूजियम में डिजाइन और प्रौद्योगिकी नवाचार का प्रदर्शन किया जाएगा। यहां पर आने वाले टूरिस्टो को यह प्रदर्शनी साल 2071 की सैर कराएगी।

आपको बता दें कि दुबई के शासक और यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम में साल 2015 की मार्च महीने की 4 तारीख को इस म्यूजियम की स्थापना की घोषणा की थी।

ध्यान देने वाली बात यह है कि फरवरी 2015 में इससे पहले सरकारी शिखर सम्मेलन के दौरान इस म्यूजियम (Dubai Museum) को प्रदर्शित किया गया था। साल 2016 के फरवरी माह में मोहम्मद बिन राशिद ने वर्ल्ड गवर्नमेंट समिति में म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर प्रदर्शनी का गठन किया था। इसके बाद 17 फरवरी 2022 को यह अनाउंस किया गया था कि म्यूजियम आफ फ्यूचर को 22 फरवरी 2022 को पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।

पर्यटक दुबई की इस म्यूजियम (Dubai Museum) की टिकट को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्री – बुक कर सकते हैं। फ्यूचर ऑफ म्यूजियम के प्रबंधन ने म्यूजियम में 3 साल की उम्र तक के बच्चों के लिए फ्री एंट्री की घोषणा की है।