Placeholder canvas

दुबई में सोने के दाम में हुई भारी बढ़ोत्तरी, खरीदने से पहले भारतीय रूपए में चेक कर लें ताजा दाम

दुबई में बीते कुछ दिनों से सोने के दाम में कमी देखने के बाद अब एक बार फिर इसके दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।

ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो नया रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 11 नवंबर को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh212.25 (भारतीय रूपए 4654.59) दर्ज की गई है।

वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh199.50 (भारतीय रूपए 4374.98) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh190.25 (भारतीय रूपए 4172.13) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh163.25 (भारतीय रूपए 3580.03) पर चल रहा है।

गौरतलब है कि दुबई (Dubai Gold Rate) में बीते दिन जारी रेट की तुलना आज के रेट से करें तो मौजूदा समय में गोल्ड के रेट में भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है, जहां 10 नवंबर को किसी भी ग्राहक को 22 कैरेट सोने के गहने खरीदने के लिए Dh194.25 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे थे तो वहीं आज Dh199.50 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं।

ठीक ऐसे ही 24 कैरेट सोने के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली, जहां 10 नवंबर को Dh206.75 सोने के दाम चल रहे थे तो वहीं आज महंगा होकर प्रति ग्राम 24 कैरेट का दाम Dh212.25 चल रहा है। ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने खरीदता है तो उपरोक्त दिए गए रेट में आज उसे सोने के गहने मिलेंगे।

जानिए भारत में क्या चल रहा सोने का रेट

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम गोल्ड की कीमत आज 763 रुपये महंगा हुआ है। इसका आज सुबह रेट 52277 पहुंच गया हैं। वहीं इसके अलावा 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम गोल्ड का रेट 52068 हो चुका हैं।

इसके अलावा अगर 916 शुद्धता वाला गोल्ड की बात किया जाए तो आज 47886 रुपये हो चुका है। इसके अलावा 750 प्योरिटी वाले गोल्ड के दाम बढ़कर 39208 रुपये पर आ चुके हैं। वहीं, 585 प्योरिटी वाला सोना 30582 रुपये में बिक रहा है।

24 कैरेट सोने के नहीं बनते आभूषण

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इसके आभूषण नहीं बनते, क्‍योंकि वो बहुत मुलायम होता है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।