Placeholder canvas

Dubai में आज सस्ता हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट के दाम

Dubai Gold Rate: यूएई में बीते कुछ दिनों में सोने की बढ़ोत्तरी के बाद आज इसके दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। आमतौर पर दुबई सोना खरीदने का पसंदीदा जगह माना जाता है। ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो रेट में कमी की वजह से आज सोने के गहने खरीदने पर फायदा मिलेगा।

वहीं खरीदने से पहले मौजूदा रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा। बता दें, बीते कुछ दिनों में सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट (Dubai Gold Rate):

Dubai में आज सस्ता हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट के दाम

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 3 जनवरी को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh221.00 (भारतीय रूपए 4472.70) दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh207.75 (भारतीय रूपए 4204.54) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh198.25 (भारतीय रूपए 4012.27) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh169.75 (भारतीय रूपए 3435.48) पर चल रहा है।

गौरतलब है कि दुबई (Dubai Gold Rate) में बीते दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में कमी देखने को मिली है। जहां बीते दिन किसी भी ग्राहक को 22 कैरेट सोने के गहने खरीदने के लिए Dh208.25 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे थे तो वहीं आज Dh207.75 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं।

ठीक ऐसे ही 24 कैरेट सोने के दाम में कमी देखने को मिली, जहां बीते दिन Dh221.75 सोने के दाम चल रहे थे तो वहीं आज इसमें गिरावट दर्ज की गई है और आज प्रति ग्राम 24 कैरेट का दाम 221.00 चल रहा है। ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने खरीदता है तो उपरोक्त दिए गए रेट में आज उसे सोने के गहने मिलेंगे।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

Dubai में आज सस्ता हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट के दाम

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो हफ्ते के पहले दिन भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 3 जनवरी 2022 की सुबह सोने के दामों में उछाल देखने को मिली है। आज बीते दिन की तुलना में दस ग्राम सोने के दाम बढ़कर 48279 रुपये हो गए हैं।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 3 जनवरी की सुबह जारी हुई कीमत के अनुसार, 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के रेट में 196 रुपये की उछाल आई है। इसके साथ ही 24 कैरेट सोने का रेट बढ़कर 48279 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

24 कैरेट सोने के नहीं बनते आभूषण

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इसके आभूषण नहीं बनते, क्‍योंकि वो बहुत मुलायम होता है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।