Placeholder canvas

Dubai में सोना खरीदारों की बल्ले-बल्ले, 2 दिरहम तक गिरे Gold के दाम, फटाफट चेक कर लें ताजा रेट

Dubai Gold Rate: यूएई में बीते दिन की अपेक्षा आज, 10 अप्रैल को सोने के दाम में 2 दिरहम तक की भारी कमी देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो नया रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट (Dubai Gold Rate)

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 10 अप्रैल को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh241.25 (भारतीय रूपए 4430.01) दर्ज की गई है।

वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh223.50 (भारतीय रूपए 4164.31 प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh216.25 (भारतीय रूपए 3974.53) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh185.25 (भारतीय रूपए 3405.19) पर चल रहा है।

गौरतलब है कि दुबई (Dubai Gold Rate) में बीते दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में 2 दिरहम तक की कमी देखने को मिली है। जहां बीते दिन किसी भी ग्राहक को 22 कैरेट सोने के गहने खरीदने के लिए Dh225.25 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे थे तो वहीं आज Dh223.50 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- सस्ते दाम में मिलेगी Flight टिकट, बस इन 5 आसान टिप्स को करें फॉलो, घर बैठे आसानी से करा सकते बुकिंग

ठीक ऐसे ही 24 कैरेट सोने के दाम में कमी देखने को मिली, जहां बीते दिन Dh243.25 सोने के दाम चल रहे थे तो वहीं आज इसमें गिरावट दर्ज की गई है और आज प्रति ग्राम 24 कैरेट का दाम Dh241.25 चल रहा है। ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने खरीदता है तो उपरोक्त दिए गए रेट में आज उसे सोने के गहने मिलेंगे।

जानिए भारत में क्या चल रहा सोने का रेट

यूएई के अलावा अगर भारत में गोल्ड के ताजा रेट की बात किया जाए तो आज सोने के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।  आज 24 कैरेट वाला गोल्ड 158 रुपये कम होकर 60623 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया। वहीं इसके अलावा मार्केट में 22 कैरेट वाला गोल्ड 144 रुपया सस्ता होकर 55531 रुपये में बिक रहा है। 

वहीं बात करें 18 कैरेट वाला सोने की तो मौजूदा समय में 119 रुपये सस्ता होकर 45467 रुपये में बिक रहा है।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।

ये भी पढ़ें- Dubai: आरटीए ने की ट्रैफिक कम करने के लिए 2 नए पुल और टनेल खुलने की घोषणा