Placeholder canvas

दुबई में आज सोने के दाम में आयी बड़ी गिरावट, जानिए भारतीय रुपयों मे बदलने पर कितना मिलेगा फायदा

दुबई से सोने की कीमतों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है खबर है कि अमेरिकी डॉलर में तेजी और फेडरल रिजर्व के उम्मीद से ज्यादा जल्दी मौद्रिक नीति सख्त किए जाने की आशंका से आज, 30 जून को सुबह सोने की कीमतों में गिरावट आई है।

यूएई समयानुसार सुबह 9:15 बजे हाजिर सोना 1,761.57 डॅालर प्रति औंस पर था, जबकि संयुक्त अरब अमीरात में गोल्ड की कीमतें भी वैश्विक दरों में गिरावट के अनुरूप गिरी हैं। दुबई गोल्ड एंड ज्वैलरी ग्रुप के आंकड़ों से पता चलता है कि, आज 30 जून को सुबह 24 कैरेट गोल्ड का दाम Dh213 प्रति ग्राम (4310.27 भारतीय रुपए) देखने को मिला, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का दाम Dh200.25 प्रति ग्राम (4052.26 भारतीय रूपए) और 21 कैरेट गोल्ड का दाम Dh191.00 प्रति ग्राम ( 3865.07 भारतीय रूपए) रहा। इसके अलावा 18 कैरेट गोल्ड का दाम आज सुबह Dh163.75 ( 3313.64 भारतीय रूपए) पर बना रहा।

दुबई में आज सोने के दाम में आयी बड़ी गिरावट, जानिए भारतीय रुपयों मे बदलने पर कितना मिलेगा फायदा

वहीं DailyFX currency strategist Ilya Spivak ने कहा, “मौद्रिक नीति पर फेड की रणनीति में बदलाव के बाद से सोना निम्न स्तर के पहुंच गया है और आगे बदलाव के लिए अमेरिकी आर्थिक डेटा पर निर्भर करता है।

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने की कीमत पर बात किया जाए तो सोने की कीमतों में दबाव का सिलसिला बुधवार को भी जारी रही। जून महीने के आखिरी दिन सोना यह करीब 3 महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। इस महीने सोने की कीमत में 2,700 रुपये की गिरावट आई है।

आज सुबह गोल्ड 45 रुपये की गिरावट के साथ 46,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर चल रहा था, हालांकि अगर चांदी की बात किया जाए तो इसमें तेजी देखने को मिली। जुलाई डिलीवरी वाली चांदी सुबह 11 बजे 154 रुपये की तेजी के साथ 67,386 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।