Placeholder canvas

Dubai: रमजान के दौरान मेट्रो, बसें और पब्लिक पार्किंग के समय में हुआ बदलाव, जानिए नई टाइमिंग

दुबई सड़क और परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) ने शुक्रवार को रमजान के महीने के दौरान सभी सार्वजनिक परिवहन और सार्वजनिक पार्किंग समय की घोषणा की है। वहीं इस घोषणा के अनुसार, रमजान के दौरान Dubai Metro और सार्वजनिक पार्किंग के समय अब बदल गया है।

जानकारी के अनुसार, Dubai Metro रेड और ग्रीन लाइन दोनों स्टेशन सोमवार से गुरुवार तक सुबह 5 बजे से मध्यरात्रि तक संचालित होंगे। शुक्रवार को, सुबह 5 बजे से अगले दिन 1am बजे तक संचालित होंगे। इसके अलावा शनिवार को सुबह 5 बजे से आधी रात तक और रविवार को सुबह 8 बजे से मध्यरात्रि तक संचालित किए जा रहे हैं।

वहीं सभी Dubai Metro लिंक सेवाओं (सेंटरपॉइंट, मॉल ऑफ द एमिरेट्स, इब्न बतूता, दुबई मॉल / बुर्ज खलीफा, अबू हेल, एतिसलात स्टेशन) के संचालन के घंटे मेट्रो के संचालन और यात्रा के समय के अनुरूप होंगे।

दुबई ट्राम (Dubai Tram)

Dubai: रमजान के दौरान मेट्रो, बसें और पब्लिक पार्किंग के समय में हुआ बदलाव, जानिए नई टाइमिंग

वहीं दुबई ट्राम सोमवार से शनिवार सुबह 6 बजे से अगले दिन 1am बजे तक चलेगी और रविवार को सुबह 9 बजे से अगले दिन 1am तक संचालित होगी।

सार्वजनिक पार्किंग

Dubai: रमजान के दौरान मेट्रो, बसें और पब्लिक पार्किंग के समय में हुआ बदलाव, जानिए नई टाइमिंग

पार्किंग शुल्क सोमवार से शनिवार तक सभी पार्किंग स्थानों पर निम्नानुसार लागू होगा: सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक; रात 8 बजे से आधी रात तक। टेकम जोन पार्किंग (एफ कोड वाला) सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक और बहुमंजिला पार्किंग 24 घंटे संचालित होगी।

रमजान के दौरान सार्वजनिक बसें (दुबई बस) संचालित होंगी:

Dubai: रमजान के दौरान मेट्रो, बसें और पब्लिक पार्किंग के समय में हुआ बदलाव, जानिए नई टाइमिंग

मुख्य स्टेशन (गोल्ड सूक स्टेशन सहित) से सुबह 4:30 बजे से 1:22am बजे तक संचालित होगा। इसके अलावा अल ग़ुबाबा स्टेशन 4.26am बजे से 12:57am बजे तक (अगले दिन का) संचालित होगा।

वहीं रमजान के दौरान सबस्टेशन – सतवा, सुबह 4:40 बजे – रात 11:50 बजे बस संचालित होगी। इसके साथ ही सतवा से C01 रूट पर बसे 24/7 संचालित होगी। Al Qusais, 4.50am से 12.27am (अगले दिन), Al Quoz Industrial Area से 5.02am – 11.59pm; जेबेल अली 4.58am बजे – 11.34pm बजे तक संचालित होंगे।

सेवा केंद्र

Customer happiness centres सोमवार से गुरुवार तक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक और शुक्रवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे। उम्म रामूल, अल मनारा, डीरा, अल बरशा, तवार, अल कफफ और आरटीए के प्रधान कार्यालय में स्मार्ट Customer happiness centres चौबीसों घंटे काम करेंगे।