Placeholder canvas

Dubai में Gold के दाम में आयी भारी गिरावट, एक सप्ताह में 9 दिरहम तक हुआ सस्ता; जानिए भारतीय रूपए में ताजा रेट

Dubai Gold Rate: दुबई में बीते एक सप्ताह में सोने के दाम में भारी गिरावट देखने को मिली है। यह गिरावट करीब 9 दिरहम तक दर्ज की गई। ऐसे में मौजूदा समय में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी का प्लान बना रहा है तो रेट में कमी की वजह से आज सोने के गहने खरीदने पर फायदा मिलेगा।

वहीं खरीदने से पहले मौजूदा रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा। बता दें, बीते कुछ दिनों में सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट (Dubai Gold Rate)

Dubai में Gold के दाम में आयी भारी गिरावट, एक सप्ताह में 9 दिरहम तक हुआ सस्ता; जानिए भारतीय रूपए में ताजा रेट

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 15 मई को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh219.50 (भारतीय रूपए 4630.63) दर्ज की गई है।

वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh206.25 (भारतीय रूपए 4351.10) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh196.75 (भारतीय रूपए 4150.69) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh168.75 (भारतीय रूपए 3559.99) पर चल रहा है।

Dubai में Gold के दाम में आयी भारी गिरावट, एक सप्ताह में 9 दिरहम तक हुआ सस्ता; जानिए भारतीय रूपए में ताजा रेट

गौरतलब है कि एक सप्ताह में दुबई में सोने के दाम में भारी गिरावट देखने को मिली है। दुबई (Dubai Gold Rate) में बीते 7 मई को किसी भी ग्राहक को 22 कैरेट सोने के गहने खरीदने के लिए Dh214.25 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे थे तो वहीं आज Dh206.25 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं।

ठीक ऐसे ही 24 कैरेट सोने के दाम में कमी देखने को मिली, जहां बीते 7 मई को Dh228.00 सोने के दाम चल रहे थे तो वहीं आज इसमें एक सप्ताह की तुलना में 9 दिरहम तक बड़ी गिरावट दर्ज की गई है और आज प्रति ग्राम 24 कैरेट का दाम Dh219.50 चल रहा है। ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने खरीदता है तो उपरोक्त दिए गए रेट में आज उसे सोने के गहने मिलेंगे।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

Dubai में Gold के दाम में आयी भारी गिरावट, एक सप्ताह में 9 दिरहम तक हुआ सस्ता; जानिए भारतीय रूपए में ताजा रेट

यूएई के अलावा अगर भारत बात किया जाए तो इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन भी सोना के साथ-साथ चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के बाद सोने का दाम 50000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे पहुंच गया है। वहीं चांदी 59000 रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच गई है। इसके साथ सोना अब अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5700 रुपये और चांदी 20800 रुपये से ज्यादा सस्ता मिल रही है।

24 कैरेट सोने के नहीं बनते आभूषण

Dubai में Gold के दाम में आयी भारी गिरावट, एक सप्ताह में 9 दिरहम तक हुआ सस्ता; जानिए भारतीय रूपए में ताजा रेट

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इसके आभूषण नहीं बनते, क्‍योंकि वो बहुत मुलायम होता है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।