Placeholder canvas

Dubai में आज महंगा हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट Gold का दाम

यूएई में बीते कुछ दिनों से सोने के दाम में कमी देखने के बाद अब एक बार फिर इसके दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।

ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो नया रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट

Dubai में आज महंगा हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट Gold का दाम

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 27 मई को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh224.50 (भारतीय रूपए 4741.92) दर्ज की गई है।

वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh210.75 (भारतीय रूपए 4451.49) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh201.25 (भारतीय रूपए 4250.83) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh172.50 (भारतीय रूपए 3643.57) पर चल रहा है।

Dubai में आज महंगा हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट Gold का दाम

गौरतलब है कि दुबई (Dubai Gold Rate) में बीते दिन 26 मई  को जारी रेट की तुलना आज के रेट से करें तो मौजूदा समय में गोल्ड के रेट में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है, जहां 26 मई को किसी भी ग्राहक को 22 कैरेट सोने के गहने खरीदने के लिए Dh209.75 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे थे तो वहीं आज Dh210.75 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं।

ठीक ऐसे ही 24 कैरेट सोने के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली,जहां 26 मई को Dh223.25 सोने के दाम चल रहे थे तो वहीं आज महंगा होकर प्रति ग्राम 24 कैरेट का दाम Dh224.50 चल रहा है। ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने खरीदता है तो उपरोक्त दिए गए रेट में आज उसे सोने के गहने मिलेंगे।

जानिए भारत में क्या चल रहा सोने का रेट

gold

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना आज 51163 रुपये में बिक रहा है। वहीं 995 प्योरिटी वाला सोना आज 50958 रुपये में मिल रहा है।

इसके अलावा 916 शुद्धता वाला सोना आज 46865 रुपये का हो गया है। वहीं 750 प्योरिटी वाले गोल्ड की कीमत बढ़कर 38372 रुपये हो गई है।

24 कैरेट सोने के नहीं बनते आभूषण

Dubai में आज महंगा हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट Gold का दाम

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इसके आभूषण नहीं बनते, क्‍योंकि वो बहुत मुलायम होता है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।