Dubai में आज महंगा हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट Gold का दाम

Dubai Gold Rate: यूएई में बीते कुछ दिनों से सोने की बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो नया रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा। गिरावट देखने को मिल रही है।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट (Dubai Gold Rate)

DUBAI GOLD RATE

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 13 मार्च को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh241.25 (भारतीय रूपए 5041.56) दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh226.50 (भारतीय रूपए 4733.32) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh216.25 (भारतीय रूपए 4519.12) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh185.25 (भारतीय रूपए 3871.29) पर चल रहा है।

गौरतलब है कि दुबई (Dubai Gold Rate) में बीते सप्ताह 5 मार्च को जारी रेट की तुलना आज के रेट से करें तो मौजूदा समय में कोरोना के रेट में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है, जहां 5 मार्च को किसी भी ग्राहक को 22 कैरेट सोने के गहने खरीदने के लिए Dh224.50 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे थे तो वहीं आज Dh226.50 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं।

ठीक ऐसे ही 24 कैरेट सोने के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली,जहां 5 मार्च को Dh239.00 सोने के दाम चल रहे थे तो वहीं आज महंगा होकर प्रति ग्राम 24 कैरेट का दाम Dh241.25 चल रहा है। ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने खरीदता है तो उपरोक्त दिए गए रेट में आज उसे सोने के गहने मिलेंगे।

जानिए भारत में क्या चल रहा सोने का रेट

GOLD

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक,, 11 मार्च को 999 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने की कीमत में 512 रुपये की गिरावट दर्ज़ की गई है। ऐसे में 24 कैरेट सोने की कीमत 52368 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गई है। वहीं चांदी भी सस्ती हुई है। चांदी की कीमत 69377 प्रति किलो हो गई है।

24 कैरेट सोने के नहीं बनते आभूषण

Chennai Airport

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इसके आभूषण नहीं बनते, क्‍योंकि वो बहुत मुलायम होता है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

Leave a Comment