कोस्टा रिका (Costa Rica) में गुरुवार को एक हवाई जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो गया और ये हवाई जहाज आपातकालीन लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जानकारी के अनुसार, जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है वो एक मालवाहक हवाई जहाज था। वहीं आपातकालीन लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त मालवाहक दो हिस्सों में बंट गया और इस हादसे के बाद सैन जोस में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया।
जानकारी के अनुसार, ये दुर्घटना सुबह 10:30 बजे (1630 GMT) से पहले हुई, थी। जब DHL के कार्गो प्लेन (Cargo Plane), जो सैन जोस के बाहर जुआन संतामारिया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। वहीं इस दौरान कुछ यांत्रिक गड़बड़ी के कारण आपातकालीन लैंडिंग के लिए 25 मिनट बाद लौटने के लिए मजबूर किया गया था। चालक दल ने स्पष्ट रूप से स्थानीय अधिकारियों को हाइड्रोलिक समस्या के प्रति सचेत किया था।
A DHL plane slid out of control and crashed on the runway of Juan Santa Maria Airport in Costa Rica on Thursday. pic.twitter.com/2DTl8pUaST
— CBS News (@CBSNews) April 8, 2022
बताया जा रहा है कि कोस्टा रिका में जर्मनी की कंपनी DHL का पीले रंग का यह विमान आपातकालीन लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया था। फिसल जाने के कारण विमान के पीछे के चारों पहिये टूट गए जिसके कारण विमान नियंत्रण से बाहर हो गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
DHL 757 crashes after making an emergency return landing at San Jose Juan Santamaria Airport in Costa Rica. Injuries currently unknown.
📹 MonumentalCR pic.twitter.com/NxoMIeO6PG
— Breaking Aviation News & Videos (@aviationbrk) April 7, 2022
वहीं इस हादसे को लेकर कोस्टा रिका के अग्निशामकों के प्रमुख हेक्टर चाव्स ने जानकारी दी कि चालक दल के दो सदस्य अच्छी स्थिति में थे। वहीं रेड क्रॉस कार्यकर्ता गुइडो वास्केज़ के अनुसार, ग्वाटेमाला की जोड़ी को चिकित्सा जांच के लिए एहतियात के तौर पर अस्पताल भेजा गया था। वहीं उन्होंने बताया दोनों चालक दल होश में थे और सब कुछ स्पष्ट रूप से उन्हें याद है।
वहीं इस हादसे के कारण सैन जोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से शाम छह बजे तक बंद कर दिया गया था।