Placeholder canvas

बिना किसी समस्या के दुबई लौट रहे हैं भारतीय visit वीजा धारक, कामगारों और छात्रों की तदाद अधिक

भारत सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए अन्तराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा रखा है लेकिन मिशन वंदे भारत के जरिये भारत में फंसे दुबई विजिट वीजाधारक भारत से दुबई जा रहे हैं। वहीं भारत से दुबई जाने वाले विजिट वीजाधारकों को लेकर एक बड़ी खबर सामाने आई है।

दरअसल, भारत से दुबई जाने वाले वीजा धारक बिना किसी समस्या के दुबई की यात्रा कर पा रहे हैं। खलीज टाइम्स के अनुसार, स्मार्ट ट्रेवल्स के प्रबंध निदेशक आफी अहमद ने इन लोगों की यात्रा को लेकर कहा कि जिन वीजाधारकों को की सहायता उन्होंने की है उनमें से अधिकांश छात्र और परिवार हैं जो अपने प्रियजनों से मिलने के लिए दुबई आ रहे हैं। कई विश्वविद्यालय के छात्र अपने दूसरे घर के लिए उड़ान भर रहे हैं, तो वहीं बड़ी तदाद में कामगार भी वापस दुबई अपने काम पर लौट रहे हैं। इसमें से अधिक वे लोग है, जो कोरोना संकट के बीच वापस अपने वतन चले गए थे।

बिना किसी समस्या के दुबई लौट रहे हैं भारतीय visit वीजा धारक, कामगारों और छात्रों की तदाद अधिक

वहीं उन्होंने ये भी कहा कि “दुबई ने 6 जुलाई से पर्यटक वीजा जारी करना शुरू कर दिया है। मैं गौर कर रहा हूं कि शारजाह और अबू धाबी ने भी 9 अगस्त से वीजा जारी करना शुरू कर दिया है। वहीं उन्होंने बताया कि इसके बाद मैंने एक यात्री वीजाधारक 12 अगस्त को कन्नूर से दुबई के लिए टिकट बुक किया है, बिना किसी दिक्कत के वो दुबई चला गया है और किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

वहीं इस बीच भारत के मैंगलोर में येनेपोया डेंटल कॉलेज की छात्रा नजमा सैडिक महीनों से यहां पर फंसी हुई थी। लेकिन अब वो दुबई में अपने माता-पिता के पास घर आ पाई थी। वहीं घर जाने पहुंचने के बाद नजमा ने कहा, ‘मैं 12 अगस्त को कन्नूर से दुबई की फ्लाइटडूबाई फ्लाइट में वीजा विजिट पर आई  हूँ । सब कुछ आसानी से हो गया और मुझे इमिग्रेशन काउंटरों पर कोई परेशानी नहीं हुई।’

बिना किसी समस्या के दुबई लौट रहे हैं भारतीय visit वीजा धारक, कामगारों और छात्रों की तदाद अधिक

इसी तरह, दुबई की रहने वाली श्रद्धा सल्ला, जो मार्च से अपनी दो बेटियों के साथ मुंबई में रुकी हुई है, आखिरकार गुरुवार को एमिरेट्स की फ्लाइट में दुबई जा रही थी। वहीं उन्होंने बताया कि “हमने अपनी बेटियों के लिए वीजा लिया। मेरे पास एक निवास वीजा है, और मुझे जीडीआरएफए की मंजूरी मिल गई है। सब कुछ बहुत आसानी से हो गया। एयरलाइन के कर्मचारियों ने हमारे साथ बहुत अच्छा व्यवहार किया, और मुंबई हवाई अड्डे पर सुरक्षा प्रक्रिया बहुत अच्छी थी। प्रत्येक यात्री जाँच की गई। ”

आपको बता दें, कोरोना वायरस के करना सभी देशों ने हवाई यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था जिसकी वजह से कई लोग विदेशों में फंस गये थे। लेकिन अब हवाई यात्रा शुरू हो गयी है जिसके बाद लोग अपने घर पहुंच रहे हैं।