Placeholder canvas

दुबई और शारजाह से भारत के लिए 9 नई उड़ानों की घोषणा, TICKET की BOOKING शुरू, देखें फ्लाइट से जुड़ी सभी जानकारी

कोरोना कहर के बीच खाड़ी देशों में फंसे हुए लोगों को स्वदेश वापस लाने के लिए भारत सरकार ने वंदे भारत मिशन शुरू किया है। वहीं इस मिशन के तहत एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान विदेशों और खाड़ी देशों से भारत के लिए उड़ाने संचालित कर रही है। वहीं इस बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इस मिशन के तहत एक बड़ी घोषणा की है।

दरअसल वंदे भारत मिशन के तहत दुबई और शारजाह से भारत के कई राज्यों के लिए नए उड़ानों की संचालित करने की घोषणा की है और ये उड़ानें दुबई और शारजाह से भारत के 8 राज्यों के लिए 8 अगस्त से 10 अगस्त के बीच संचालित की जाएगी। इस बात की जानकारी दुबई में स्थित इंडियन एम्बेसी ने ट्वीट करके दी है।

दुबई और शारजाह से भारत के लिए 9 नई उड़ानों की घोषणा, TICKET की BOOKING शुरू, देखें फ्लाइट से जुड़ी सभी जानकारी

इंडियन एम्बेसी ने ट्वीट में भारत के लिए होने वाले उड़ानों की बुकिंग को लेकर भी जानकारी है। इंडियन एम्बेसी ने ट्वीट करके कहा है कि अतिरिक्त उड़ानों के बाद @FlyWithIX की घोषणा की गई है। ऑनलाइन बुकिंग 1400 बजे से शुरू हो चुकी है।आज दोपहर से खोले गए इन टिकट काउंटर पर की जा रही बुकिंग की उड़ानें 8, 9 और 10 अगस्त को भारत के 8 राज्यों के लिए 9 नई उड़ानें है।

भारत के लिए 9 नए उड़ानों की ये रही पूरी लिस्ट

वहीं दुबई से भारत आने वाले लोग एयर इंडिया की  वेबसाइट पर जाकर इन उड़ानों की टिकट बुक कर सकते हैं। इससे पहले भी मिशन वंदे भरत के जरिये एयर इंडिया ने कई उड़ानों की घोषणा करी थी साथ ही इन फ्लाइट की बुकिंग की भी घोषणा की थी।

आपको बता दें, कोरोना वायरस की वजह से कई लाख लोग  विदेशों में फंसे हुए हैं। वहीं इनमे से कई लोग ऐसे है जिनकी नौकरी चली गयी है जिसकी वजह से ये लोग यहां पर बड़ी मुसीबत का सामना करा रहे हैं और इसी करना ये लोग वापस अपने देश लौटना चाहते हैं। वहीं अब भारत सरकार वंदे भारत मिशन के जरिये संचलित की जाने वाली उड़ानों के जरिये इन लोगों को वापस स्वदेश ला रही है।