Placeholder canvas

अबू धाबी ने किया ग्रीन लिस्ट अपडेट, अब इन देशों के यात्रियों को मिलेगी क्वारंटाइन में छूट

अबू धाबी ने अपनी ग्रीन लिस्ट अपडेट करी है और ये लिस्ट 1 सितंबर, 2021 रात 12 बजे से से प्रभावी हो चुकी है। दरअसल, अबू धाबी संस्कृति और पर्यटन विभाग द्वारा जारी की गयी ग्रीन देशों, क्षेत्रों की पूरी सूची है, जहां से विजिटर्स यात्रा कर सकते हैं और उन्हें अनिवार्य क्वारंटाइन से छूट दी जाएगी।

अबू धाबी संस्कृति और पर्यटन विभाग द्वारा जारी कि गयी ग्रीन देशों, क्षेत्रों अल्बानिया, अर्मेनिया, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बहरीन, बेल्जियम, भूटान, ब्रुनेई, बुल्गारिया, कनाडा, चीन, कोमोरोस, क्रोएशिया, साइप्रस, चेक गणतंत्र, डेनमार्क, फिनलैंड, जर्मनी, यूनान, हांगकांग एसएआर), हंगरी, इटली, जापान, जॉर्डन, कुवैत, किर्गिस्तान, लक्ज़मबर्ग देश शामिल है और इन देशों से आने वाले यात्रियों को अनिवार्य क्वारंटाइन से छूट दी जाएगी।

अबू धाबी ने किया ग्रीन लिस्ट अपडेट, अब इन देशों के यात्रियों को मिलेगी क्वारंटाइन में छूट

वहीं पड़ोसी देश ओमान, जो बुधवार से टीकाकरण वाले यात्रियों को देश में प्रवेश देने की अनुमति दे चुका है, को भी अबूधाबी ने अपने ग्रीन लिस्ट में शामिल किया है। इसके अलावा कतर को भी ग्रीन लिस्ट में जोड़ा गया है। इसके अलावा यात्रियों के बीच घूमने का पसदींदा गतंव्य मालदीव भी ग्रीन देशों की अपडेट लिस्ट में शामिल किया है। अपडेट की गई सूची में छुट्टियों के लिए अन्य लोकप्रिय स्थान साइप्रस, क्रोएशिया, इटली, जापान और पुर्तगाल भी शामिल है।

इसके अतिरिक्त, यदि यात्रियों को कोविड-19 (यात्रा से कम से कम 28 दिन पहले प्राप्त अंतिम खुराक) टीका की पूरी खुराक लग चुक है, तो क्वारंटाइन की कोई भी आवश्यकता नहीं होगी।

आपको बता दें, इस वायरस की वजह से अभी तक दुनियाभर के देशों में 43 लाख से ज्यादा लोगों की मौ’त हो चुकी है साथ ही 21 करोड़ से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। लेकिन अब धीरे-धीरे हालत सामान्य हो रहे हैं जिसके बाद फिर उड़ाने शुरू हो रही है।

Leave a Comment