Placeholder canvas

यूएई में दिखेगा चन्द्र ग्रहण, एक महीने में आसमान बनेगा दो खगोलीय घटनाओं का गवाह

इस साल का जून का महीना शुरू हो चुका है, बता दें कि जून के महीने को इस लिए इतना प्रमुखता से बता रहे हैं क्योंकि इस साल जून के महीने में एक नहीं बल्कि दो दो बार ग्रहण लगने वाला है। जिसका गवाह आसमान बनेगा। बता दें कि UAE का आसमान जून में दो खगोलीय धटनाओं सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का गवाह बनेगा।

गोल्फ कंट्रीज UAE, कुवैत और सऊदी अरब में इस साल के चंद्र ग्रहणो में से एक चंद्र ग्रहण इस शुक्रवार यानी आज दिखाई देने वाला है। अल अरबिया वेब साइट के मुताबिक जेद्दा एस्ट्रोनॉमी सोसाइटी के चीफ माजिद अबू जहरा ने बताया कि ग्रहण सभी एरिया में एक ही टाइम में शुरू हो जाएगा।

यूएई में दिखेगा चन्द्र ग्रहण, एक महीने में आसमान बनेगा दो खगोलीय घटनाओं का गवाह

बता दें कि यूनाइटेड अरब अमीरात के टाइम के अनुसार रात 9:45 पर चांद पर पृथ्वी का छाया के क्षेत्र में एंट्री करना शुरू कर देगा। अबू जहरा ने कहा कि कोई भी इस दौरान चांद में कोई भी बदलाव नहीं देखा जाएगा। पूर्ण पूर्णिमा के पल चांद के साथ 11:12 pm को uae टाइम पर नजर आएगा। uae की टाइमिंग के मुताबिक 1:04 am बजे चंद्र ग्रहण खत्म हो जाएगा। लेकिन ग्रहण खत्म होने से पहले चांद का साइज 3.3 % तक बड़ा नजर आएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस चांद्रमा के चंद्र ग्रहण के ठीक दो हफ्ते बाद 21 जून की सुबह को uae के अलावा कई और खाड़ी देशों के अकाश में सूर्य ग्रहण लगने वाला है।

दुबई के खगोल विज्ञान क्लब ने शनिवार को एक सर्कुलर में ये ऐलान किया हैं कि UAE में 21 जून को सूर्य के 86.31% को चांद को छुपा लेगा, जिसके बाद आंशिक सूर्य ग्रहण नजर आएगा। ये आंशिक सूर्य ग्रहण सुबह 8:14 बजे से लेकर 11:12 बजे तक रहेगा। जिसका पूरा टाइमिंग दो घंटे 57 मिनट, 17 सेकंड तक रहेगा। इस दौरान सबसे ज्यादा ग्रहण की टाइमिंग 9:39 बजे होगा।