Placeholder canvas

दुबई से 7 दिन में 50 FLIGHT भारत के लिए भरेगी उड़ान; लखनऊ, गया समेत इन शहरों में करेंगी लैंड, देखें लिस्ट

New Delhi: भारत सरकार पिछले 17 दिनों से दूसरे देशों में अपने भारतीय नागरिको को वापस लाने वाली ‘वंदे भारत मिशन’ पर काम कर रहे हैं। मिशन का पहला फैज उम्मीद से ज्यादा सक्सेस फुल हुआ। वहीं 16 मई से ‘वंदे भारत मिशन’ के दूसरे फैज की शुरूआत हुई, जो अभी तक जारी है। वहीं हाल ही में इस मिशन को लेकर एक खबर सामने आई है।

7 दिन में 50 फ्लाइट भारत के लिए भरेगी उड़ान

बता दें कि हाल ही में दुबई की इंडियन एम्बीसी ने एक अहम जानकारी देते हुए बताया कि 26 मई से लेकर 4 जून तक दुबई से भारत के लिए 50 फ्लाइट्स उड़ान भरने वाली है। इंडियन एम्बीसी ने ये जानकारी अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर दी है।

इंडियन एम्बेसी ने दी अहम जानकारी, देखें पूरी लिस्ट

दुबई से 7 दिन में 50 FLIGHT भारत के लिए भरेगी उड़ान; लखनऊ, गया समेत इन शहरों में करेंगी लैंड, देखें लिस्ट

भारत सरकार के इस स्पेशल फ्लाइट की जानकारी देते हुए इंडियन एम्बीसी ने अपने ट्वीट में लिखा- “हमें खुशी है कि 26 मई और 4 जून को दुबई और भारत के बीच लगभग 50 उड़ानों की योजना है। हमारे पास दिल्ली, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद, गया, गोवा, चंडीगढ़, कोयम्बटूर, बेगलुरु, कोलकाता, त्रिची, मदुरै और चेन्नई और केरल के लिए एक या दो उड़ानें होंगी।”

इस ट्वीट से ये तो साफ हैं कि बताए गए प्रत्येक एयरपोर्ट पर दुबई से 1 या 2 लैंड करने के लिए आएंगी। इसके साथ कई फ्लाइट्स भारत के केरल राज्य के लिए उड़ान भरी जाएगी। इसके अलावा एक हफ्ते में दुबई से 50 फ्लाइट्स का भारत के लिए उड़ान भरना अपने आप में एक बहुत ही बड़ा और बेहतरीन मिशन है।

विदेश से आने वाले को रहना होगा 14 दिन क्वारंटाइन

दुबई से 7 दिन में 50 FLIGHT भारत के लिए भरेगी उड़ान; लखनऊ, गया समेत इन शहरों में करेंगी लैंड, देखें लिस्ट

बता दें कि हाल ही में हैल्थ एंड फैमिली वेलफेयर मिनिस्ट्री ने विदेशों से आने वाले भारतीय नागरिकों के लिए कुछ गाइडलाइंस जारी की है। जिसके तहत विदेशों से आने वाले सभी भारतीयो को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य होगा। इन 14 दिनों में से 7 दिनों तक उन्हें अपने खर्च पर इंस्टीट्यूशन क्वारंटाइन में रहना होगा और बाकी के 7 दिनों तक वो अपने घर पर होम आइसोलेशन में रहेंगे।