Placeholder canvas

दुबई में कमाने गया था भारतीय कामगार, एक हादसे में गई जा’न, घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल

दुबई से एक दुखद खबर सामने आई है। शाहपुर के महाड गांव के युवक की दुबई में एक हा’द’से में मौ’त हो गई है। बीते शुक्रवार की रात काम के दौरान म’लबे की चपेट में आने से भारतीय कामगार की मृ’त्यु हो गई।

साथी ने परिवारीजनों को दी अनुराग की मौ’त की जानकारी

महाड़ के निवासी अनुराग कुमार उम्र 23 साल पुत्र जैसी राम तकरीबन ढाई वर्ष पहले अपने गांव के एक युवक के साथ दुबई काम के सिलसिले में गया था। दुबई में रहकर दोनों कंपनी में मजदूरी करते थे।

दुबई में कमाने गया था भारतीय कामगार, एक हादसे में गई जा’न, घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल

शुक्रवार की रात काम करने के दौरान अनुराग पर अचानक मलबा भरभरा कर गिर गया। जिसके कारण अनुराग की मौ’त हो गई। महाड़ गांव के विकी कुमार भी उसी कंपनी में काम करता था, मगर वह उस दिन छुट्टी पर था। उसी ने ही अनुराग कुमार के परिजनों को उसकी मौ’त की खबर दी है।

पिता भी करते हैं मजदूरी

अनुराग के दोस्त विक्की के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि दुबई की पुलिस ने अनुराग के श’व को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद भारत वापस लाने की प्रक्रिया का पालन करते हुए उसके श’व को भारत लाया जाएगा।

दूसरी तरफ अनुराग की मौ’त की सूचना पाकर महाड गांव में गम का माहौल है। मृतक अनुराग के पिता भी मजदूरी का काम करते। बताया जाता है कि अनुराग मजबूरी के चलते विदेश कमाने गया था जिससे कि उसके परिवार का पालन पोषण ठीक ढंग से हो सके। उसके परिवार में 3 बहने और 1 भाई है। जिसने से उसकी 2 बहनों की शादी हो चुकी है। अनुराग ही परिवार में सबसे बड़ा था। लेकिन हा’दसे में उसकी जान जाने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।