Placeholder canvas

दुबई में आज जारी हुए Gold के नए रेट्स, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें 22 और 24 कैरेट के दाम

Dubai Gold Rate: यूएई में बीते कुछ दिनों से सोने की बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो नया रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा। गिरावट देखने को मिल रही है।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट (Dubai Gold Rate)

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 22 मार्च को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh234.50 (भारतीय रूपए 4864.54) दर्ज की गई है।

Kuwait Gold Rate

वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh220.25 (भारतीय रूपए 4568.94) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh210.25 (भारतीय रूपए 4361.49) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh180.25 (भारतीय रूपए 3739.17) पर चल रहा है।

गौरतलब है कि दुबई (Dubai Gold Rate) में बीते दिन 21 मार्च को जारी रेट की तुलना आज के रेट से करें तो मौजूदा समय में कोरोना के रेट में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है, जहां 21 मार्च को किसी भी ग्राहक को 22 कैरेट सोने के गहने खरीदने के लिए Dh218.75 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे थे तो वहीं आज Dh220.25 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं।

ठीक ऐसे ही 24 कैरेट सोने के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली,जहां 21 मार्च को Dh233.00 सोने के दाम चल रहे थे तो वहीं आज महंगा होकर प्रति ग्राम 24 कैरेट का दाम Dh234.50 चल रहा है। ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने खरीदता है तो उपरोक्त दिए गए रेट में आज उसे सोने के गहने मिलेंगे।

जानिए भारत में क्या चल रहा सोने का रेट

दुबई में आज जारी हुए Gold के नए रेट्स, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें 22 और 24 कैरेट के दाम

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो आज सोने के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। बात अगर सोने के ताजा भाव की बात करें तो 999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 51757 रुपये में बिक रहा है तो वहीं 995 प्योरिटी वाला सोना 51550 का हो गया है।

इसके अलावा 916 शुद्धता वाले सोने के दाम बढ़कर 47409 रुपये पहुंच गए हैं। वही 750 शुद्धता वाले सोने के रेट आज बढ़कर 38818 रुपये हो गए हैं। इसके अलावा, 585 प्योरिटी वाला सोना 30278 रुपये में बिक रहा है

24 कैरेट सोने के नहीं बनते आभूषण

दुबई में आज जारी हुए Gold के नए रेट्स, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें 22 और 24 कैरेट के दाम

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इसके आभूषण नहीं बनते, क्‍योंकि वो बहुत मुलायम होता है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।