Placeholder canvas

कुवैत में भीषण गर्मी ने तोड़ा सारे रिकाॅर्ड, Al Jahra शहर में पारा पहुंचा 50 °C के पार

कुवैत के गर्मी के तापमान को लेकर स्थानीय मीडिया ने एक अहम जानकारी दी है। दरअसल कुवैत के शहर अल जाहरा में पृथ्वी पर सबसे अधिक तापमान 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

वैश्विक तापमान सूचकांक के अनुसार, अल जाहरा ने रविवार को पृथ्वी पर सबसे अधिक तापमान 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। वैश्विक तापमान सूचकांक के अनुसार, अल जाहरा ने रविवार को पृथ्वी पर सबसे अधिक तापमान दर्ज किया।

इसके बाद अल वफरा शहर में 49.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कुवैत और दक्षिणी इराक के कुछ हिस्सों, पूर्वी और उत्तरपूर्वी सऊदी अरब के आसपास तापमान बहुत अधिक है। मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह ऐसी ही गर्मी जारी रहेगी।

कुवैत में भीषण गर्मी ने तोड़ा सारे रिकाॅर्ड, Al Jahra शहर में पारा पहुंचा 50 °C के पार

इससे पहले पिछले साल 25 जून को कुवैती शहर नवासिब में 53.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो तब से दुनिया में सबसे अधिक तापमान है। इस बीच, ईरान में अहवास और अल अमिदियाह में से प्रत्येक में 50.1 डिग्री सेल्सियस और कुवैत में जाहरा में 49.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कुवैत के गर्मी के मौसम में बारिश, उच्च गर्मी और तेज हवाओं की कमी देखने को मिलती है। इसे ‘अल बावरेह’कहा जाता है जो मई के अंत में ‘अल बरेह अल सगीर’ (छोटा) के साथ शुरू होता है और जुलाई के मध्य तक ‘अल बरेह अल कबीर’ के साथ आगे बढ़ता है। वहीं उच्च गर्मी भारतीय कम दबाव वाली हवाओं के ज़ाग्रोस पर्वत की ओर बढ़ने के कारण होती है।