Placeholder canvas

कुवैत में अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई तेज, रेजीडेंसी कानून का उल्लंघन करने पर 16 प्रवासी गिरफ्तार

कुवैत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल कुवैत अथाॅरिटी ने रेजीडेंसी कानून का उल्लंघन करने के लिए 16 प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, फरवानिया (Farwaniya), जलीब अल-शुयुख (Jleeb Al-Shuyoukh) और शर्क क्षेत्रों (Sharq areas) में एक अभियान Search and Investigation Department द्वारा चलाया गया।

इसके बाद फरवानिया, जलीब अल-शुयुख और शर्क क्षेत्रों से रेजीडेंसी कानून का उल्लंघन करने वाले 16 प्रवासियों को गिरफ्तार किया। जब इन प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से कोई भी पहचान का सबूत नहीं मिला। फिलहाल उन्हें उचित अथाॅरिटी को सौंप दिया गया और अब उनके खिलाफ कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई करेंगे।

कुवैत में अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई तेज, रेजीडेंसी कानून का उल्लंघन करने पर 16 प्रवासी गिरफ्तार

आपको बता दें,  कुवैत में पिछले महीने एक प्रवासी को गिरफ्तार किया गया था, जिसे 10 साल के बाद गिरफ़्तारी की गई थी। इस इस शख्स की गिरफ़्तारी रेजीडेंसी कानून का उल्लंघन करने के मामले में हुई थी।

कुवैत पुलिस के अनुसार, बिना लाइसेंस के वाहन चलाते हुए पकड़े गए 17 रेजीडेंसी उल्लंघनकर्ताओं और पांच किशोरों के साथ-साथ कई अरब निवासियों को भी गिरफ्तार किया गया जिनके पास सही कागजात नहीं थे।

वहीं सामान्य यातायात विभाग के जनसंपर्क और मीडिया विभाग के एक अधिकारी मेजर अब्दुल्ला बुहासन ने कहा कि अभियानों के परिणामस्वरूप विभिन्न यातायात उल्लंघनों के लिए 420 जुर्माना जारी किया गया, 12 वाहनों को जब्त गैरेज में भेजा गया, और तीन चोरी के वाहनों को जब्त किया गया। वहीं  अभियान के परिणामस्वरूप वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के निरीक्षकों द्वारा 51 उल्लंघन रिपोर्ट जारी की गईं।