Placeholder canvas

कुवैत के निवासियों के लिए खुशखबरी, ईद उल-फ़ित्र पर मिलेगी 7 दिन की लंबी छुट्टी

ईद उल-फ़ित्र (Eid al-Fitr) त्यौहार के मौके कुवैत ने एक घोषणा की है और ये घोषणा 7 दिन की छुट्टी को लेकर है। दरअसल, कुवैत ने घोषणा करी है कि ईद उल-फ़ित्र (Eid al-Fitr ) के मौके 7 दिन की छुट्टी होगी। वहीं ये छुट्टी रविवार (1 मई) से शुरू होगी और गुरुवार (5 मई) को समाप्त होगी।

वहीं सिविल सेवा आयोग (सीएससी) ने कहा कि सभी मंत्रालय और राज्य विभाग 8 मई (रविवार) को काम फिर से शुरू करेंगे। इसके साथ ही सिविल सेवा आयोग (सीएससी) ने सभी राज्य विभागों के अधिकारियों से अपने काम के समय को इस तरह से व्यवस्थित करने का आग्रह किया जो जनहित की सेवा करे।

कुवैत के निवासियों के लिए खुशखबरी, ईद उल-फ़ित्र पर मिलेगी 7 दिन की लंबी छुट्टी

वहीं विशेषज्ञों के अनुसार, अधिकांश अरब देशों में ईद उल-फ़ित्र (Eid al-Fitr) सोमवार, 2 मई को खगोलीय रूप से पड़ेगी। ईद उल-फ़ित्र (Eid al-Fitr) इस्लाम के दो विहित त्योहारों में से पहला है। जिसे मीठी ईद के रूप में भी जाना जाता है, ईद अल फितर रमजान के उपवास महीने के अंत की याद दिलाता है। वहीं विशेष प्रार्थना, परिवार के दौरे, उपहार देने और दान के लिए एक अवसर, यह एक से तीन दिनों में होता है, जो इस्लामी कैलेंडर में 10 वें महीने शव्वाल के पहले दिन से शुरू होता है।

आपको बता दें, 1 अप्रैल से रमजान का महीना शुरू हो गया है और इसके 30 दिनों तक चलने की उम्मीद है। वहीं इसका मतलब है कि 2 मई को ईद उल-फ़ित्र (Eid al-Fitr) के इस्लामी त्योहार का पहला दिन होने की संभवाना है। वहीं 12 महीने के हिजरी कैलेंडर में रमजान सबसे पवित्र है।

मुसलमान महीने के दौरान सुबह से शाम तक खाने-पीने से परहेज करते हैं और इसके बाद ईद उल-फ़ित्र (Eid al-Fitr) का त्यौहार मनाया जाता है। आधिकारिक यूएई कैलेंडर के अनुसार, शव्वाल वह महीना है जो इस्लामिक कैलेंडर में रमजान के बाद आता है। अगर रमजान 29 दिनों तक चलता है, तो निवासियों को चार दिन की छुट्टी मिलती है और यदि पवित्र मास 30 तक रहता है, तो उन्हें पांच दिन का अवकाश मिलता है। चूंकि रमजान 2022 के 30 दिनों तक चलने की संभावना है।