Placeholder canvas

अबूधाबी में अगर बालकनी में सुखाए कपड़े तो देना पड़ेगा भारी जुर्माना, जानें क्या है नियम

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से एक नए तरह का मामला सामने आया है। यहां की राजधानी अबूधाबी (Abu dhaabi) में  शहर में बालकनी पर कपड़े सुखाने या फैलाने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

चेतावनी में बताया गया है कि अगर कोई व्यक्ति बालकनी में कपड़े सुखाते या फैलाते देखा गया तो उस पर 1000 दिरहम (भारतीय रुपयों में लगभग 21 हजार) का जुर्माना ठोका जाएगा।

आपको बता दें कि यहां के अधिकारियों ने नागरिकों के अपार्टमेंट की बालकनी रेलिंग या फिर खिड़कियों पर कपड़े फैलाने और सुखाने पर रोक लगाई है। इस पूरे मामले पर अधिकारियों का साफ तौर पर मानना है कि बालकनी में कपड़े सुखाने के कारण शहर की खूबसूरती कम पड़ रही है। ऐसे में अबू धाबी की खूबसूरती पहले की तरह बनी रहे इसके लिए अधिकारी नागरिकों से इस खास नियम का पालन करने की बात कह रहे हैं।

अबू धाबी नगर निगम ने चलाया है खास तरीके का अभियान

अबूधाबी में अगर बालकनी में सुखाए कपड़े तो देना पड़ेगा भारी जुर्माना, जानें क्या है नियम

इस पूरे मामले पर दुबई के अधिकारियों का कहना है कि जो नियम बनाया गया है उसको लागू करवाने के लिए पूरे अबू धाबी शहर में एक अभियान चलाया जा रहा है जिसके माध्यम से नागरिकों को इस अभियान के प्रति जागरूक करना है।

अबू धाबी नगर निगम ने कहा कि इस अभियान का मकसद सिर्फ यह है कि शहर की खूबसूरती बरकरार रहे और कपड़ों को धोने के गंदे तरीके को खत्म किया जाए। अबू धाबी नगर निगम ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि एक अपार्टमेंट की बालकनी पर कपड़े सुखाने या फिर खिड़की पर कपड़े फैलाने से इमारत की खूबसूरती को नुकसान पहुंचता है और इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती।

नियम का पालन ना करने वाले व्यक्ति को हर्जाने के रूप में देने होंगे तकरीबन 21 हजार रुपए

balconies

इस पूरे मामले पर आबूधाबी अधिकारियों ने कहा कि शहर की खूबसूरती को बरकरार रखना चाहिए और अपार्टमेंट की बालकनी में कपड़े फैला कर उनका दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए। अपने बयान में आगे कहा कि अगर कोई शख्स बालकनी पर कपड़े फैलाते या सुखाते पाया गया तो उसे 1000 दिरहम जुर्माने के तौर पर चुकाने पड़ेंगे।

नगर निगम के अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए बताया कि नागरिक कपड़ों को धोने के लिए लॉन्ड्री ड्राइंग टेक्नोलॉजी का उपयोग और इलेक्ट्रॉनिक क्लॉथ ड्रायर और कपड़े सुखाने वाले का भी इस्तेमाल करें। रोड से दिखने वाली बालकनी पर न ही कपड़े फैलाए और न ही सुखाए।