Placeholder canvas

जानिए दुनिया के किन देशों में मिलता है सबसे सस्ता सोना, भारत से कम है दाम; लिस्ट में UAE का नाम

आज हम आपको दुनिया के उन देशों के बारे में बताएंगे, जहां पर आपको भारत से गोल्ड सस्ता मिल सकता है।

संयुक्त अरब अमीरात

जानिए दुनिया के किन देशों में मिलता है सबसे सस्ता सोना, भारत से कम है दाम; लिस्ट में UAE का नाम

दुनिया में कई ऐसे देश मौजूद है जहां पर भारत के मुकाबले काफी कम पैसों में सोना मिलता है। दुबई का नाम कानों में पड़ते ही दिमाग में सोने की खरीदारी की बात आ जाती है।

संयुक्त अरब अमीरात में स्थित दुबई में दियारा नाम की जगह है जहां गोल्ड साउथ एरिया गोल्ड शॉपिंग हब मौजूद है। इसके अतिरिक्त गोल्ड एवं डायमंड पार्क, जोयलुकास और माला बार जैसे मार्केट हैं जहां पर कोई भी जाकर आरामदायक तरीके से कम दामों में सोने की खरीद कर सकता है।

थाईलैंड

जानिए दुनिया के किन देशों में मिलता है सबसे सस्ता सोना, भारत से कम है दाम; लिस्ट में UAE का नाम

कम कीमत पर सोने की खरीदारी करने की चाह रखने वाले लोगों के लिए थाईलैंड देश का बैंकॉक भी बेहतरीन जगह है। जहां पर आपको बहुत ही कम दाम में सोने की खरीदारी करने का मौका मिलता है।

सोने की गुणवत्ता भी काफी उच्च होती है। बैंकॉक की चाइना टाउन स्थित यावोरात रोड सोने के खरीदारों के लिए सबसे अच्छी जगह मानी जाती है। यहां पर ग्राहकों को काफी संख्या में सोने की दुकानें मिलेंगी।

हांगकांग

जानिए दुनिया के किन देशों में मिलता है सबसे सस्ता सोना, भारत से कम है दाम; लिस्ट में UAE का नाम

हॉन्गकॉन्ग सोना खरीदने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। क्योंकि हांगकांग पूरे विश्व में शॉपिंग हब के लिए जाना पहचाना जाता है। मगर आप इस बात को जानकर हैरान रह जाएंगे कि यहां पर सोने की कीमतें काफी कम है।

अगर बात करें हांगकांग के सोने की मार्केट की तो ये दुनिया का सबसे सक्रिय गोल्ड ट्रेडिंग मार्केट में से एक माना जाता है। हांगकांग के सोने के डिजाइन पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं।

स्विट्जरलैंड

जानिए दुनिया के किन देशों में मिलता है सबसे सस्ता सोना, भारत से कम है दाम; लिस्ट में UAE का नाम

स्विट्जरलैंड विश्व भर में अपनी डिजाइनर घड़ियों के लिए काफी प्रसिद्ध है। इसके साथ ही इस देश में गोल्ड का व्यापार भी अच्छा-खासा होता है। स्विट्जरलैंड की ज्यूरिक सिटी सोने के मार्केट के लिए फेमस है। जहां पर आपको हाथों से निर्मित डिजाइनर गहने आसानी से मिल जाएंगे।

भारत

जानिए दुनिया के किन देशों में मिलता है सबसे सस्ता सोना, भारत से कम है दाम; लिस्ट में UAE का नाम

और अंत में अगर भारत के दक्षिणी राज्य केरल की बात करें तो यहां पर भी सोने की खरीदारी करने की इच्छा रखने वाले लोगों को काफी कम दामों में सोना मिल जाएगा। यहां पर भीमा ज्वैल्स, मालाबार गोल्ड और जोयालुक्कास जैसे कुछ स्थानों पर काफी कम दामों में सोना खरीदने का बढ़िया अवसर मिलता है।

यहां की खास बात यह है कि त्योहारों के सीजन में केरल के बाजारों की रौनक देखने वाली होती है। इसके अलावा यहां पर सबसे अधिक कारोबार पुराने गहनों को बदलकर नए गहने खरीदने का चलन काफी पुराना है।