Placeholder canvas

दुबई में फंसे 8 भारतीय कामगारों की हुई वतन वापसी, 25 हजार रुपए के अलावा मुफ्त भोजन- आवास के वादे पर गए थे अरब देश

हाल ही में दुबई से खबर आई थी कि यहां पर भारत के कोह पंचायत के जाराडीह गांव के निवासी आशीष महतो समेत भीम कुमार व हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ निवासी कुलदीप कुमार, धनपत कुमार, उमेश कुमार, शंभू हांसदा, महेश मुर्मू व जितेंद्र मरांडी फंसे थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि ये सभी लोग वापस भारत लौट गये हैं।

जानकारी के अनुसार, ये सभी लोग गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो के प्रयास से मंगलवार देर रात अपने घर वापस लौटे हैं लेकिन अभी भी दुबई में गिरिडीह जिले के अमित मरांडी, नरेश महतो व डेगलाल महतो फंसे हुए हैं। जिसे विधायक लाने का प्रयास कर रहे हैं।

दुबई में फंसे 8 भारतीय कामगारों की हुई वतन वापसी, 25 हजार रुपए के अलावा मुफ्त भोजन- आवास के वादे पर गए थे अरब देश

वहीं दुबई से लौटे जाराडीह गांव निवासी आशीष महतो ने विधायक को बताया कि बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के पैक थाना अंतर्गत कंजकीरो गांव निवासी लाल मोहन महतो, बोकारो का एक, गिरिडीह के चार व हजारीबाग जिले के 6 कामगारों को अच्छी मजदूरी देने का लालच देकर 30 जनवरी को दुबई ले गया था।

वहीं दुबई ले जाने से पूर्व कामगारों को यह बताया गया था कि वहां पाइपलाइन में काम करना है। जिसके एवज में 25 हजार रुपये के अलावा मुफ्त भोजन, आवास सहित अन्य सुविधा मिलेगी। लेकिन, जिस काम के लिए इन कामगारों को ले जाया गया था वह काम दिया नहीं गया।

कामगारों से लेबर का काम लिया जाने लगा, लेकिन जब सभी कामगार काम करने से इंकार कर दिए तो उनलोगों का खाना-पीना बंद कर दिया गया। जिस कारण दो महीने तक काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। वहीं इस वजह से उन लोगों के परिजनों से वापस लाने की बात कही।

दुबई में फंसे 8 भारतीय कामगारों की हुई वतन वापसी, 25 हजार रुपए के अलावा मुफ्त भोजन- आवास के वादे पर गए थे अरब देश

जिसके बाद जाराडीह गांव निवासी आशीष के पिता नरेश महतो ने गोमिया विधायक से मिलकर दुबई में फंसे कामगारों को वापस लाने की मदद मांगी। वहीं इसके बाद विधायक ने मुख्यमंत्री और भारतीय दूतावास को सूचना देते हुए दुबई में फंसे कामगारों को वापस लाने की मांग करी जिसके बाद ये दुने में फंसे हुए ये लोग वापस स्वदेश लौटे हैं।