Placeholder canvas

पटनावासियों के लिए हवाई यात्रा हुई आसान, 2 दिसम्बर से एक जोड़ी नयी flight की शुरुआत

बिहार की राजधानी पटना से मुंबई का एयर ट्रेवल करने वाले पैसेंजर्स के लिए आज हम एक अच्छी खबर लेकर आए है। खबर ये है कि भारत की डॉमेस्टिक एविएशन कंपनी इंडिगो 2 दिसंबर से अपनी एक जोड़ी नई फ्लाइट को पटना से मुंबई के लिए शुरू करेंगी।

इस इंडिगो फ्लाइट का नंबर 6E 761 है, जो सुबह 11 बज कर 30 मिनट पर मुंबई एटरपोर्ट से पटना के लिए अपनी उड़ान भरेगी, और फिर दोपहर 2 बजे तक पटना के एयरपोर्ट पर लैंड होगी। वहीं इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E762 दोपहर के 2 बजकर 30 मिनट पर पटना एयरपोर्ट से मुंबई के लिए टेक ऑफ करेगी। जिसके बाद ये फ्लाइट शाम के 5 बजे मुंबई पहुंच जाएगी। इंडिगों की ये फ्लाइट सर्विस हफ्ते के सातों दिन ऐसी संचालित रहेगी।

पटनावासियों के लिए हवाई यात्रा हुई आसान, 2 दिसम्बर से एक जोड़ी नयी flight की शुरुआत

पटना से मुबंई के लिए उड़ान भरने वाली सातंवी और तीसरी फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस की होगी। एयरलाइंस इंडिगों को ये मंजूरी 27 मार्च 2021 तक के लिए दी गई है। अब बिहार के पटना एयरपोर्ट पर सबसे पहली फ्लाइट इंडिगो की 6E 761 – 6E 762 ही मुंबई से पटना और फिर पटना से मुंबई के लिए अपनी उड़ान भरेगी। वहीं आखिरी एयरलाइंस की आरिखी फ्लाइट रात के 11 बज कर 15 मिनट तक के लिए रखी गई है।

बता दें कि अब इसके साथ ही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट सबसे ज्यादा लोकल एयरपोर्ट से अपनी उड़ान भरेगी। इन फ्लाइट्स की संख्या 42 है। बता दें कि इस लिस्ट में स्पाइस जेट दूसरे नंबर पर उसकी फ्लाइट की संख्या 32 है, वहीं गो एयर के फ्लाइट की संख्य 16 और एयर इंडिया फ्लाइट की संख्या 8 है। बता दें कि इसके अलावा इंडिगो एयरलाइंस पटना से डायरेक्ट दिल्ली , मुंबई , बेंगलुरू , चेन्नई , पुणे , अहमदाबाद , कोलकाता , गुवाहाटी , हैदराबाद , लखनऊ , अमृतसर और वाराणसी के लिए भी आराम दायक फ्लाइट सर्विस उप्लब्ध करवा रही हैं।