Kuwait Gold Rate: कुवैत में सोने के नए रेट्स जारी किए हैं। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने,गहने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके पहले यहां सोने का ताजा भाव जरूर देख ले।
कुवैत में क्या चल रहा गोल्ड का रेट (Kuwait Gold Rate)
मिली जानकारी के मुताबिक, 21 मार्च को कुवैत में सोने के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। कुवैत में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 18.900 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4732.45) है।
वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 18.200 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4557.17) है। इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 16.496 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4130.50) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 14.140 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 3540.57) चल रही है।
जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट
कुवैत के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो आज सोने के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। बात अगर सोने के ताजा भाव की बात करें तो 999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 51757 रुपये में बिक रहा है तो वहीं 995 प्योरिटी वाला सोना 51550 का हो गया है।
इसके अलावा 916 शुद्धता वाले सोने के दाम बढ़कर 47409 रुपये पहुंच गए हैं। वही 750 शुद्धता वाले सोने के रेट आज बढ़कर 38818 रुपये हो गए हैं। इसके अलावा, 585 प्योरिटी वाला सोना 30278 रुपये में बिक रहा है।
सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें
आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।
जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।