Placeholder canvas

Gold Rate In Kuwait : कुवैत में सस्ता हुआ सोना, यहां जानिए आज का भाव

Kuwait Gold Rate: कुवैत में आज, 21 जून को सोने के नए रेट्स जारी किए हैं। पिछले दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में थोड़ी कमी देखने को मिली है। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने, गहने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके पहले यहां सोने का ताजा भाव जरूर देख ले।

कुवैत में आज क्या चल रहा गोल्ड का रेट

GOLD

मिली जानकारी के मुताबिक, आज, 21 जून को कुवैत में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 18.55 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4718.76) है। वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 17.65 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4489.82) है। इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 16.85 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4286.31) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 14.44 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 3673.26) चल रही है।

गौरतलब है कि बीते दिन जहां 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 17.75 कुवैती दिनार थी तो आज इसमें गिरावट होकर 17.65 कुवैती दिनार हो चुकी है।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

Gold Rate In Kuwait : कुवैत में सस्ता हुआ सोना, यहां जानिए आज का भाव

ibjarates के अनुसार, 995 प्योरिटी वाले सोने के दाम आज 50860 रुपये हो गए हैं। वहीं 916 प्योरिटी वाला सोना 46775 रुपये में बिक रहा है। इसके अलावा 750 प्योरिटी वाला सोना 38298 रुपये का मिल रहा है।

वहीं अगर 585 शुद्धता वाले सोने के दाम को लेकर बात करें तो यह इस वक्त 29872 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए हैं। सोने के अलावा अगर मौजूदा समय में चांदी के ताजा रेट की बात करें तो 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज मामूली गिरावट के साथ 61067 रुपये प्रति किलो के दर से बिक रही है।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें

Gold Rate In Kuwait : कुवैत में सस्ता हुआ सोना, यहां जानिए आज का भाव

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।