Placeholder canvas

UAE में कामगारों के लिए आयी अच्छी खबर; जल्द मिलेगी लंबी छुट्टी, कंपनियां सैलरी भी नहीं काटेगी

संयुक्त अरब अमीरात के नागरिक और कामगार साल के आखिरी लंबे सप्ताहांत का जल्द ही आनंद लेंगे क्योंकि Commemoration Day (जिसे पहले शहीद दिवस के रूप में जाना जाता था) को, जिसे 30 नवंबर को मनाया जाता है। इसके लिए 1 दिसंबर को एक सार्वजनिक अवकाश दिया जाता है।

इस मौके पर निजी और सार्वजनिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों और कामगारों को बिना वेतन कटे छुट्टी मिलेगी। वहीं इसके बाद राष्ट्रीय दिवस (National Day) होता है, जो 2 और 3 दिसंबर (शुक्रवार और शनिवार) को मनाया जाता है और 4 दिसंबर को रविवार है।

नागरिकों और कामगारों को मिलेगी इतने दिन की लंबी छुट्टी

इसका मतलब है कि यूएई के नागरिक और कामगार चार दिन के ब्रेक का आनंद लेंगे, जो साल के अंत तक साल का सबसे लंबी छुट्टियां का सप्ताह होगा। इस मौके पर देश में निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों, संस्थानों और कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों और कामगारों के लिए छुट्टियों दी जाएगी।

आपको बता दें, UAE में जब भी छुट्टी की घोषणा होती है तब उस पर सरकार द्वार कई सारे लाभ भी दिए जाते हैं जैसे फ्री पार्किंग सेवा आदि।

श्रम कानून के अनुसार, कामगार कितने घंटे कर सकते हैं काम

यूएई श्रम कानून का अनुच्छेद 65 निजी क्षेत्र के अनुसार, काम के सामान्य घंटों को प्रति दिन 8 घंटे या प्रति सप्ताह 48 घंटे है। वहीं MoHRE से अनुमोदन के बाद व्यवसायों, होटलों और कैफे के लिए काम के घंटे को बढ़ाकर 9 घंटे प्रतिदिन किया जा सकता है।

सरकारी संस्थाएं श्रम कानून द्वारा शासित नहीं होती हैं लेकिन यहाँ पर प्रतिदिन 7 घंटे काम करना होता है। वहीं कठिन या अस्वस्थ कार्यों और उद्योगों में दिन में 7 घंटे से अधिक काम करना प्रतिबंधित है। वहीं रमजान के पवित्र महीने के दौरान सामान्य काम के घंटे रोजाना दो घंटे कम कर दिए जाते हैं।

ये भी पढ़ें- UAE जानें वाले भारतीय प्रवासियों के लिए अच्छी खबर, अब नौकरी खोजना हुआ आसान, मिलेंगे ये बड़े फायदे