Placeholder canvas

बकरीद पर दुबई में सोना हुआ महंगा, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट Gold का दाम

दुबई से सोने की कीमतों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि बकरीद के मौके पर दुबई में सोने की कीमतों में बढ़ोत्तरी दर्ज की है।

ऐसे में अगर प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो खरीदने से पहले एक बार सोने के नए रेट्स जरूर देख ले।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 9 जुलाई को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh211.25 (भारतीय रूपए 4562.64) दर्ज की गई है।

वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh198.25 (भारतीय रूपए 4281.86) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh189.25 (भारतीय रूपए 4087.47) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh162.25 (भारतीय रूपए 3504.32) पर चल रहा है।

गौरतलब है कि दुबई (Dubai Gold Rate) में बीते दिन 8 जुलाई को जारी रेट की तुलना आज के रेट से करें तो मौजूदा समय में गोल्ड के रेट में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है, जहां 8 जुलाई को किसी भी ग्राहक को 22 कैरेट सोने के गहने खरीदने के लिए Dh197.75 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे थे तो वहीं आज Dh198.25 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं।

ठीक ऐसे ही 24 कैरेट सोने के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली,जहां 8 जुलाई को Dh210.50 सोने के दाम चल रहे थे तो वहीं आज महंगा होकर प्रति ग्राम 24 कैरेट का दाम Dh211.25 चल रहा है। ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने खरीदता है तो उपरोक्त दिए गए रेट में आज उसे सोने के गहने मिलेंगे।

जानिए भारत में क्या चल रहा सोने का रेट

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट वाले सोने का दाम 8 जुलाई को अधिकतम 50,853 रुपये रहा, जबकि 22 कैरट वाले सोने का भाव 50,673 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।अगर पिछले सप्ताह की बात करें, तो एक जुलाई को सोने का भाव 51,849 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

24 कैरेट सोने के नहीं बनते आभूषण

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इसके आभूषण नहीं बनते, क्‍योंकि वो बहुत मुलायम होता है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।